{"_id":"61962877711cca0e6d000980","slug":"rajasthan-former-cm-vasundhara-raje-to-start-her-political-visits-from-23-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वसुंधरा राजे ने पार्टी के भीतर विरोधियों से निपटने के लिए बनाई खास रणनीति, उनके ही गढ़ में देंगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वसुंधरा राजे ने पार्टी के भीतर विरोधियों से निपटने के लिए बनाई खास रणनीति, उनके ही गढ़ में देंगी चुनौती
Thu, 18 Nov 2021 03:49 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 18 Nov 2021 03:49 PM IST
सार
वसुंधरा राजे एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में धार्मिक और सामाजिक यात्रा के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : twitter.com/VasundharaBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी ही पार्टी में अपने सियासी विरोधियों से निपटने के लिए खास योजना बनाई है। वसुंधरा नेता प्रतिपक्ष के गढ़ मेवाड़ से 23 नवंबर से हेलिकॉप्टर के जरिए यात्रा शुरू कर रही हैं। तीन दिन पहले ही गुलाबचंद कटारिया ने वसुंधरा राजे पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि स्टार प्रचारक होने के बावजूद ने पिछले तीन उपचुनाव में कहां थीं।
विज्ञापन
चर्चा में मेवाड़ दौरा
इसके बाद ही वसुंधरा का मेवाड़ दौरा राजनीतिक चर्चा में आ गया है। इसे वसुंधरा का विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है। वसुंधरा ने 2018 विधानसभा चुनाव से पहले भी मेवाड़ से सुराज गौरव यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में धार्मिक और सामाजिक यात्रा के साथ मैदान में उतरने जा रही हैं। उपचुनाव में हार के लिए राजे का नाम लेकर निशाना साधने वाले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के ही मेवाड़ क्षेत्र में राजे ने 23 से 25 नवंबर को बड़ी यात्रा की योजना बनाकर सियासी जवाब देने की तैयारी कर ली है। वे चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा जिलों में मंदिरों के दर्शन करेंगी और दिवंगत जनप्रतिनिधियों के घर संवेदना भी जताने जाएंगी।
विज्ञापन
सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन से यात्रा होगी शुरू
वसुंधरा राजे की मेवाड़ यात्रा 23 नवंबर को सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन से शुरू होगी। वह धरियावाड के दिवंगत विधायक गौतम मीणा के घर शोक संवेदना जताने भी जाएंगी। मेवाड़ में हाल ही दो विधानसभा सीटें वल्लभनगर और धरियावाड में हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद सियासी सरगर्मी तेज हैं। उदयपुर संभाग से ही आने वाले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया खुद वसुंधरा राजे का नाम लेकर उन पर पिछले उपचुनावों से नदारद रहने के आरोप लगा चुके हैं।