फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Footpath Blanket Robbery Police Arrested Accused Doctor In Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में '...भगवान' ने फुटपाथ से चोरी किए आठ कंबल, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

Tue, 13 Dec 2022 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 03:58 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर और उसका साथी दुकानों से कंबल चुराते पकड़े गए। पुलिस वालों ने दौड़ाकर पकड़ा, अब चोरी के आरोप में जेल में बंद हुए।

विज्ञापन
Rajasthan Footpath Blanket Robbery Police Arrested Accused Doctor In Bharatpur
कंबल चुराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर का एक डॉक्टर आधी रात फुटपाथ से कंबल चोरी करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर और उसके साथियों ने फुटपाथ पर कंबल बेचने वाले व्यापारी के आठ कंबलों का गट्ठर चोरी कर लिया था।

विज्ञापन


मथुरा गेट थाना इंचार्ज रामनाथ ने बताया, रविवार देर रात 2:45 बजे सड़क पर कंबल बेचने वाले ने सूचना दी थी कि सारस चौराहे पर उसकी दुकान से कंबल का गट्ठर चोरी हो गया है। इस पर गश्त अधिकारी को सूचना दी गई। उन्होंने इलाके में रात में ही नाकाबंदी करा दी। पुलिस की मोबाइल पार्टियां इलाके में सर्च कर रही थीं। इसी दौरान बी नारायण गेट के पास दो बाइक पर चार युवक आते नजर आए। पुलिस पार्टी को देखकर बाइक सवारों ने कंबल का गट्ठर फेंक दिया और भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


एक आरोपी नाबालिग...
पुलिस ने आरोपियों के नाम पते पूछे। इनमें एक आरोपी नाबालिग था, जिसे डिटेन किया गया, बाकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंचार्ज रामनाथ ने बताया, आरोपियों में एक डॉक्टर है। आरोपियों की दो बाइक और कंबल का गट्ठर जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, देर रात दो बाइक पर डॉ. शैलेंद्र कुमार (27) पुत्र रामवीर, दीपक (22) पुत्र राधाकिशन, राहुल (21) पुत्र इंदर और एक नाबालिग निकले थे। इस दौरान वे सारस चौराहे पर तिरपाल लगाकर कंबल बेचने वाले मध्यप्रदेश के नीमच निवासी श्यामलाल की दुकान के पास रुके। इनमें से दो आरोपियों ने चाकू से तिरपाल को काटा और आठ कंबल दो बाइक पर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार दुकान में ही सो रहा था...
श्यामलाल उस वक्त दुकान में ही सो रहा था। उसने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सभी आरोपी पकड़े गए। इसके बाद श्यामलाल ने आरोपियों के खिलाफ मथुरा गेट थाने पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज कराया। डॉ. शैलेंद्र कुमार BHMS (बैचलर इन होम्योपैथी मेडिकल एंड साइंस) है और एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। जहां उसकी सैलरी 20 हजार रुपये प्रतिमाह है। शैलेंद्र करीब आठ महीने से प्रैक्टिस कर रहा है। पुलिस ने शैलेंद्र को पकड़ा तो वह सूट-बूट में था। बाद में थाने में वह पत्रकारों के कैमरों से बचता नजर आया। कंबल के गट्ठर की कीमत पांच हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस डॉक्टर और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने कंबल क्यों चुराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed