फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: five girl booked for sexual abused with a girl

रैगिंग के नाम पर छात्रा के उतरवाए थे कपड़े, पांच छात्राओं पर केस

Fri, 15 Jul 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: five girl booked for sexual abused with a girl
- फोटो : Demo pic

जोधपुर के एक स्कूल में नई छात्रा के कपड़े उतरवाकर उसकी रैंगिंग करने के मामले में आरोपी पांच छात्राओं के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज हो गया है। सभी छात्राएं जोधपुर के सोहनलाल मनिहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की छात्राएं हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही छात्रा से उसकी साथी छात्राओं द्वारा रैगिंग के नाम पर कपड़े उतरवाने और शारीरिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार छात्राओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी। बता दें कि 17 साल की पीड़ित छात्रा ने शिकायत की थी कि उसकी क्लास की सीनियर छात्राओं ने उसके स्कूल में पहले दिन ही लंच के दौरान टॉयलेट में उसकी रैगिंग की थी। 
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार बीते शुक्रवार को लंच के दौरान एक छात्रा ने टॉयलेट में उसे घेर लिया और उससे खींचतान शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी छात्रा ने अपनी चार साथी छात्राओं को वहां बुला लिया। इसके बाद सबने मिलकर उसे बड़े से टॉयलेट में धकेल दिया और अंदर से गेट बंद कर दिया। इसके बाद सबने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पांचों छात्राओं ने उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं की छात्राओं पर रैगिंग के नाम पर कपड़े उतरवाने का आरोप

Rajasthan: five girl booked for sexual abused with a girl

आरोप है कि उसने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की लेकिन उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके बाद छात्रा ने पुलिस का सहारा लिया। वहीं जोधपुर के पुलिस कमिश्नर अशोक राठौर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आरोपी छात्राओं के खिलाफ पास्को और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

हमने इस संबंध में स्कूल प्रशासन को तुरंत संपर्क करने के लिए कहा है जिससे आरोपी छात्राओं के भी बयान दर्ज किए जा सकें। वहीं स्कूल प्रशासन ने सभी आरोपों से इंकार किया है। 

प्रधानाचार्य विद्यार्थी काला का कहना है कि यह अजीब सा मामला है क्योंकि पीड़ित छात्रा ने इस घटना के बाद भी सभी चारों कक्षाओं में भाग लिया। अगले दिन वह अपने परिजनों के साथ स्कूल आई और मामले की शिकायत की। 

स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकारा

Rajasthan: five girl booked for sexual abused with a girl

हमने तुरंत मामले में एक तीन महिला शिक्षकों की कमेटी जांच के लिए बना दी। घटना के संबंध में उनकी दलील थी कि हमारे स्कूल में 1600 बच्चे हैं और जो बाथरूम बने हैं वो काफी भीड़ भाड़ वाली जगह पर हैं। ऐसे में उस जगह घटना को होना समझ से परे है। 

हमें इस संबंध में अन्य परिजनों के भी फोन आ रहे हैं जिनका कहना है कि हमें आपके स्कूल पर भरोसा है और वो हमारे साथ हैं। 

दूसरी ओर पीड़िता ने गुरुवार को राज्य के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी से भी इस संबंध में शिकायत की। छात्रा का कहना था कि इस घटना से उसका स्कूल पर से विश्वास उठ गया है अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। उसका कहना है कि वह इस संबंध में शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर भी शिकायत करेगी ताकि किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed