फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Fierce collision between bus and truck in Barmer principal and student killed more than 20 injured

Rajasthan Accident: बाड़मेर में स्कूल बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत, 27 घायल

Sun, 24 Sep 2023 09:59 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 24 Sep 2023 09:59 AM IST
सार

बाड़मेर में स्कूल बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। जिसमें प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत हो गई है। हादसे में करीब 27 स्टूडेंट्स घायल हुए है। बताया जा रहा है कि मॉर्डन स्कूल देतानी की ये बस थी। बालिकाएं साँचोर खेलकूद प्रतियोगिता से खेलकर लौट रही थी।

विज्ञापन
Rajasthan Fierce collision between bus and truck in Barmer principal and student killed more than 20 injured
बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले में शनिवार रात एक स्कूल बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि शिक्षक समेत 27 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। इनमें से तीन बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर जोधपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


स्कूल बस और ट्रक एक्सीडेंट में स्कूली बच्चे, शिक्षक सहित 27 स्टूडेंट्स घायल हुए हैं। इन घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इत्तिला मिलने पर प्रशासन की आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और कुशेलक्षेम पूछी। भारतमाला सड़क मार्ग पर स्कूल बस और हाईवा ट्रक के बीच यह भीषण टक्कर हुई। हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य इब्राहिम और एक छात्रा शमीना की मौत हो गई है।
विज्ञापन


शनिवार रात को बाड़मेर जिले के रामसर पुलिस थाना इलाके में सेहलाऊ गाँव के पास भारतमाला सड़क मार्ग पर हाइवा ट्रक (डम्पर) और स्कूल बस टकरा गए। टक्कर इतनी तेज़ थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक साइड से बस चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों की चीखें और रोना धोना सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उनमें से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गगरिया, चौहटन अस्पताल में ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और जोधपुर रेफर किया गया है।  जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समां, एसपी दिगंत आनंद भी जिला अस्पताल पहुँचे और चिकित्सकों से घायलों के ट्रीटमेंट पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल और एक छात्रा की मौत, तीन छात्राएं सीरियस 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समां ने बताया कि रामसर थाना इलाके में भारतमाला सड़क मार्ग पर स्कूल बस और हाईवा ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य और एक छात्रा की मौत हुई है। जबकि 3 बच्चियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे में अन्य घायलों का गगरिया, चौहटन और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed