फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Extends OBC Commission Tenure Till March 2027, Dotasra Questions Move

ओबीसी आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा: डोटासरा बोले- क्या ये जातियों को बांटने की साजिश है?

Thu, 01 Oct 2026 07:51 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 01 Oct 2026 07:51 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विस्तार पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा है कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

विज्ञापन
Rajasthan Extends OBC Commission Tenure Till March 2027, Dotasra Questions Move
ओबीसी आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 30 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल भाटी सहित सभी सदस्यों का कार्यकाल भी इसी अवधि तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

आयोग का गठन 9 मई 2025 को स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े विषयों के लिए किया गया था। आयोग ने अगस्त 2026 में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण से संबंधित अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप दी थीं। अब आयोग के आगे के काम के लिए टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) अलग से जारी किए जाएंगे। इस आदेश के जारी होने के साथ ही प्रदेश में सियासत भी गरमाने लगी है।

विज्ञापन

डोटासरा ने उठाए सवाल

आयोग का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए ओबीसी को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जा चुका है, तो आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोटासरा ने सरकार से विस्तार के कारण और उद्देश्य स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी समाज की जातियों को आपस में बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे लेकर सरकार से राजस्थान के ओबीसी समाज के सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा।


यह भी पढें- नया शेड्यूल जारी: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं का बदला कैलेंडर, टीचिंग एसोसिएट परीक्षा 17 नवंबर से होगी शुरू

अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा

सरकार के आदेश के अनुसार अध्यक्ष मदनलाल भाटी के साथ सदस्य मोहन मोरवाल, प्रो. राजीव सक्सैना, एडवोकेट गोपाल कृष्णा और पवन मंडाविया का कार्यकाल भी 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है। इससे पहले आयोग का कार्यकाल अलग-अलग चरणों में बढ़ाया जा चुका है। मार्च 2026 में इसके कार्यकाल को 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed