फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Explosion in Bakhasar near Indo-Pak International Border BSF and security agencies Alert

राजस्थान: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाखासर में बड़ा धमाका, उड़ी सुरक्षा एजेंसियों की नींद 

Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
सार

बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। वहीं इस धमाके से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Explosion in Bakhasar near Indo-Pak International Border BSF and security agencies Alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर जिले के सरहदी इलाके में सोमवार देर रात तेज रोशनी के साथ अचानक धमाके की आवाज सुनाई देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अचानक रात के समय तेज रोशनी के साथ इस धमाके को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सकते में हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। वहीं इस धमाके से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया गया है। धमाके को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है वही लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। सुरक्षा एजेंसियां, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस धमाके की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


वहीं कुछ न्यूज चैनल द्वारा चौहटन क्षेत्र के बीजराड़ थाना इलाके के शोभाला जेतमाल में इस तरह के धमाके होने की खबरें प्रसारित की थीं। लेकिन बीजराड़ थानाधिकारी भंवरा राम ने अमर उजाला से बातचीत में इलाके में इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाखासर थानाधिकारी ने की धमाके की पुष्टि
अमर उजाला ने जब इन धमाकों को लेकर पड़ताल की तो सामने आया कि भारत-पाक सीमा के पास बाखासर इलाके में इस तरह की घटना की सूचना मिली है। इसके बाद अमर उजाला की टीम ने बाखासर थानाधिकारी कमलेश गहलोत से बात की तो उन्होंने बताया धमाका बाखासर इलाके में ही हुआ है और उन्होंने खुद इस धमाके की आवाज सुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed