फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: ED raid on MLA Omprakash Hoodla's premises

Rajasthan Paper Leak: कांग्रेस प्रत्याशी के घर पहुंची ईडी, हुडला बाइक पर पहुंचे होटल, नौ घंटे चली पूछताछ

Thu, 26 Oct 2023 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

विधायक आवास और होटल पर पहुंची ईडी की टीम के अधिकारियों ने अभी तक कि स्थिति क्या है इस पर बोलने से मना कर दिया है। अब ED की जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election: ED raid on MLA Omprakash Hoodla's premises
ओमप्रकाश हुडला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले के महवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला के आधा दर्जन ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। विधायक के महुआ निवास रामकुटी, होटल हुडला पार्क, पेट्रोल पंप, जयपुर निवास सहित कई जगहों पर ED छापामारी जारी है। सूचना तो ये भी है कि विधायक हुडला के निजी सहायक के यहां भी ED सर्च कर रही है। महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला फिलहाल कांग्रेस प्रत्शायी हैं। कार्रवाई के दौरान ईडी को अपने आवास पर हुडला नहीं मिले। ED की कार्रवाई के बीच होटल में ओमप्रकाश हुडला मौजूद बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों राजस्थान में पेपर लीक होने के चलते कई दिनों से ED राजस्थान में धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। इसके चलते आज सुबह ED दौसा जिले में महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पेपर लीक के मामले को लेकर महवा से निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के टिकट पर प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीमें दौसा, जयपुर सहित कई जगहों पर हुडला के ठिकानों पर पहुंची है। यहां तीन गाड़ियों से ईडी की टीम मंडावर रोड स्थित विधायक हुडला के आवास रामकुटी पर छापेमारी की कार्रवाई चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के पहुंचने के दौरान विधायक ओमप्रकाश हुडला अपने निवास पर मौजूद नहीं थे। विधायक ने निवास पर ही ऑफिस बनाया हुआ है। यहां ईडी दस्तावेज खंगाल रही है। महवा में ही भरतपुर रोड पर महवा विधायक का होटल हुडला पार्क पर भी ईडी की टीम पहुंच गई है। विधायक ओम प्रकाश के होटल हुडला पार्क में भी ईडी की टीम मौजूद है। यहां विधायक भी होटल में मौजूद बताए जा रहे हैं।

बताया तो यह भी जा रहा है कि विधायक ओमप्रकाश हुडला के भाई हरिओम मीणा का पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद से ही हुडला पर ED की नजर थी। हुडला के भाई को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। फिलहाल विधायक के भाई जमानत पर चल रहे हैं। विधायक आवास और होटल पर पहुंची ईडी की टीम के अधिकारियों ने अभी तक कि स्थिति क्या है इस पर बोलने से मना कर दिया है।अब ED की जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा। ईडी ने विधायक हुडला के निवास, ऑफिस, पेट्रोल पंप पहुंचकर कार्रवाई करने की खबर महुआ विधानसभा में आग की तरफ फैल गई।


विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पहले तो महवा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हुडला का विरोध किया और अब ED के कारण महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed