फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: District Collector Dr. Bhanwarlal inspected border posts and polling stations

Rajasthan Election: मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, निगरानी बढ़ाने के दिए आदेश

Fri, 27 Oct 2023 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Oct 2023 07:19 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने होम वोटर एवं पीडब्ल्यूडी वोटर्स तथा व्हील चेयर की उपलब्धता के बारे में भी समुचित प्रबंध करने के लिए पाबंद किया।

विज्ञापन
Rajasthan Election: District Collector Dr. Bhanwarlal inspected border posts and polling stations
निरीक्षण पर पहुंचे जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने शुक्रवार सीमावर्ती मावल एवं गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस की चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मावल एवं अमीरगढ़ पुलिस चौकियों पर पहुंचे। आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी से निगरानी व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे गुजरात की अमीरगढ़ बॉर्डर पर गए। गुजरात पुलिस के अधिकारियों से भी निगरानी व्यवस्था चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


सिरोही जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र भाग संख्या 202, 203, 204 राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय सांतपुर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओ की जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद बीएलओ से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्देश प्रदान करते हुए बूथों के नाम अंकन के बारे में एवं पूर्व में नाम अंकन को हटाने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होम वोटर एवं पीडब्ल्यूडी वोटर्स तथा व्हील चेयर की उपलब्धता के बारे में भी समुचित प्रबंध करने के लिए पाबंद किया। स्वीप गतिविधि आयोजित करवाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान आबूरोड उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम, विकास अधिकारी नवलाराम एवं आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed