फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi, Amit Shah and Yogi Adityanath visit to Rajasthan decided

Rajasthan Election: भाजपा की भगवा रंग जमाने की तैयारी, पीएम मोदी, नड्डा और शाह की सभाएं, योगी भी भरेंगे हुंकार

Tue, 14 Nov 2023 02:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Nov 2023 02:22 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कल पीएम मोदी बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे।16 नवंबर को अमित शाह टोंक और राजसमंद में जनसभाएं करेंगे। 18 नवंबर को मोदी भरतपुर और नागौर में तो शाह बूंदी में रहेंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi, Amit Shah and Yogi Adityanath visit to Rajasthan decided
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान में भगवा लहराने के लिए भाजपा ने विधासभा चुनाव के लिए घोषित स्टार प्रचारकों के ताबड़तोड़ दौरे तय कर दिए हैं। आखिरी दौर में प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार होता दिख रहा है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कद्दावर नेता आने वाले दिनों में प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोलेंगे।  
विज्ञापन


कल 15 नवंबर को पीएम मोदी राजस्थान के दौरे पर होंगे। वे बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां से जोधपुर की करीब 33 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में जनसभा करेंगे। 22 और 23 नवंबर को मोदी गहलोत के गढ़ जोधपुर और जयपुर में रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह 16 नवंबर को टोंक और राजसमंद में जनसभाएं करेंगे। 18 नवंबर को बूंदी और अजमेर जिले की विधानसभाओं में प्रचार करेंगे। अजमेर में अमित शाह का रोड-शो भी होगा। 

16 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पीपल्दा, केशोरापाटन, केकड़ी और पुष्कर में सभा करेंगे। इसके बाद जयपुर अलवर में भी सभाएं करेंगे।


इन मुद्दों पर फोकस रहेगा भाजपा का प्रचार 
कर्ज में किसान, नहीं सहेगा राजस्थान, भ्रष्टाचार खुलेआम, नहीं सहेगा राजस्थान, अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान, पेपरलीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान, बहन बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान जैसे अन्य मुद्दों पर भाजपा के स्टार प्रचारक कांग्रेस की सरकार को घेरने का काम करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed