{"_id":"652fe7bc478dfa426c0769d9","slug":"rajasthan-election-2023-minister-mamta-bhupesh-attacked-bjp-priyanka-gandhi-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls 2023: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले भूपेश बोलीं- BJP ने सांसदों के रूप में अंतिम तीर्थ उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls 2023: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले भूपेश बोलीं- BJP ने सांसदों के रूप में अंतिम तीर्थ उतारे
Wed, 18 Oct 2023 07:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:42 PM IST
सार
Rajasthan Polls 2023: मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंत्री ममता भूपेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में ही प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। वहीं, सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने को लेकर अब कांग्रेस सरकार में मंत्री ममता भूपेश ने भी भाजपा पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ममता भूपेश दौसा जिले की सिकराय सीट से विधायक हैं। 20 अक्तूबर को प्रियंका गांधी ERCP को लेकर बारां से शुरू हुई जनयात्रा का समापन करने यहां आ रही हैं। इसके अलावा वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को सिकराय का दौरा कर प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन