फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: JP Nadda in Jaipur BJP President Nadda attacked Congress Hindi News

Rajasthan Polls 2023: जयपुर में नड्डा बोले- पायलट कहां जाते हैं 5 साल इसमें निकाल दिए, गहलोतजी गुलाटी खा जाओगे

Wed, 04 Oct 2023 04:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Oct 2023 04:13 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में हैं। उन्होंने यहां भाजपा के 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत  पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: JP Nadda in Jaipur BJP President Nadda attacked Congress Hindi News
जयुपर में जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के आपणो राजस्थान 'सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज किया। लेकिन, इनका राज ऐसा था कि वादे करो, फिर भूल जाओ और जनता से नए लुभावने वादे करके अगले चुनाव में फिर खड़े हो जाओ। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने इस संस्कृति को बदला और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। इसका असर देखने को मिल रहा है। हमनें जो कहा था, वो किया है। इसलिए, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा- 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के तहत हम 15 दिन में प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में जाएंगे। हमें लाखों कार्यकर्ताओं के जरिए राजस्थान को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ चलना है। हर गांव गली में पहुंचकर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। नड्डा ने कहा- पार्टी ने तय किया है कि किसी का भी सुझाव हम न छोड़ें।  मुझे विश्वास है कि ये कार्यक्रम सफल होगा और अपना राजस्थान आपके सुझाव से एक मजबूत और विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबोधन के बाद जेपी नड्डा ने भाजपा के 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 

नड्डा के भाषण की खास बातें...

विरोधियों पर तंज- जनवरी में आपको बुलाएंगे
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड देने की संस्कृति शुरू की है। जो कहा है, वो किया है और भी करेंगे, फिर उसे बताएंगे। जो नहीं कहा गया है उसे भी करेंगे। हमने कहा था धारा 370 हटाएंगे, हटा दी। राम मंदिर वहीं बनाएंगे, अब बन रहा है। नड्डा ने कहा विरोधी पूछते थे राम मंदिर बनाओगे, लेकिन तिथि कब बताओगे। अब हम उनसे कहते हैं जनवरी में आपको बुलाएंगे। 


गहलोत के मिशन 2023 पर चुटकी, पायलट के बहाने हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा- यहां आने पर मुझे जगह-जगह मिशन-2023 के पोस्टर लगे दिखाई दिए। गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? गहलोतजी गुलाटी खा जाओगे। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, पांच साल गहलोत साहब ने इसी में निकाल दिए। विधायक उनके साथ रहे, इसलिए उन्हें खूब छूट दी गई। इसका नतीजा ये रहा कि विधायकों ने खुब लूट मचाई। जो वादे किए थे उन सबका हाल तो आपको पता ही है। 

बिना नाम लिए राहुल गांधी और प्रियंका पर निशाना 
अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी हमला बोला। नड्डा ने कहा- एक, दो, तीन कर दस तक गिनती बोलने वाले तो अब यहां आएंगे नहीं। उनकी  बहन भी यहां नहीं आती हैं। महिला उत्पीड़न को लेकर वे अन्य प्रदेशों में जाती हैं। लेकिन, इसे लेकर राजस्थान में नहीं आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed