फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Interview of Mahesh Joshi Congress MLA and ticket contender from Hawamahal seat

Mahesh Joshi Interview: सोनिया गांधी ने महेश जोशी का टिकट होल्ड पर रखा, देरी पर कहा- मैं नहीं जानता ऐसा क्यों?

Fri, 03 Nov 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

Mahesh Joshi Interview: हवामहल से वर्तमान विधायक और कांग्रेस से टिकट के दावेदार महेश जोशी ने टिकट में हो रही देरी को लेकर कहा- 2008 में भी मेरा टिकट कटा था, मैंने तब भी बगावत नहीं की। इस बार भी बगावत का इरादा नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Interview of Mahesh Joshi Congress MLA and ticket contender from Hawamahal seat
महेश जोशी को टिकट मिलने का इंतजार है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahesh Joshi Interview: राजस्थान में विधानसभा चुनावों की जाजम बिछ चुकी है। कांग्रेस अब तक 156 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। लेकिन, जयपुर की 2 सीटों पर कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इनमें से हवामहल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज मंत्री महेश जोशी मौजूदा विधायक हैं। आइए, जानते हैं क्या वजह रही कि इनकी सीट पर अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: हवामहल और विद्याधर नगर सीट पर प्रत्याशियों के चयन में देरी क्यों हो रही? 
महेश जोशी:  
देखिए, इस बार पार्टी ने बड़ा लंबा प्रोसस रखा है टिकेट डिक्लेयर करने का। उस प्रोसेस में सारी चीजें एक दम से फिल्टर होकर आती हैं। हवामहल है और जयपुर में जैसे आपने भी कहा विद्याधर नगर दो सीटें बाकी है। पार्टी अच्छे तरह से विचार करके जो फैसला करेगी वह सभी को मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: ऐसा कहा जा रहा है कि 25 सितंबर की जो घटना है उसके चलते यह सब हो रहा है और आपका टिकट होल्ड पर रखा गया है?
महेश जोशी:
देखिए कुछ भी हो सकता है। जिस लेवल पर यह बातें होती हैं उसमें मेरा इंटरफेयरेंस नहीं है। लेकिन, मैं ये मानता हूं कि सारी चीजों पर विचार करके हाईकमान और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी जो फैसला करेगी जैसा मैंने कहा वह सभी कार्यकर्ताओं को मंजूर होगा।

सवाल: आप दिल्ली भी गए थे। क्या बात हुई, किनसे मुलाकात हुई?
महेश जोशी:
हां, दिल्ली गया था। वहां अजय माकनजी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि क्राइटेरिया अलग तरीके से तय होता है। जैसा उन्होंने कहा कि 25 सितंबर वाली बात शायद न हो। लेकिन, क्योंकि अभी तक टिकट डिक्लेयर नहीं हुआ है तो मैं नहीं जानता कि क्यों रोका गया है।


सवाल: बीच में आपका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें आप परिक्रमा लगाते दिख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आप देवों की शरण में भी जा आए फिर भी टिकट नहीं मिल रहा?
महेश जोशी:
देखिए, मैं जयपुर में रहता हूं तो 5 मंदिर रोज जाता हूं। गोविंद देव जी के मंदिर में 2 मंदिर हैं। नर्सिंग भगवान का है और गोविंद देवी है। इनके अलावा ताड़केश्वर महोदेव जी के मंदिर जाता हूं और चमत्कारेश्वर जी के भी दर्शन करता हूं। ये मेरी दिनचर्या का हिस्सा है। गोवरधनजी की आप बात कर रहे हैं मैं हर महीने वहां जाता हूं। इसको टिकट से जोड़ना किसी भी तरह से तार्किक नहीं है। मीडिया ने जोड़ दिया। लेकिन, टिकट का मंदिरों से कोई संबंध नहीं है।

सवाल: कांग्रेस में कई विधायकों के टिकट कटे तो उन्होंने बगावत का रुख कर लिया। आपको टिकट नहीं मिलाता है तो आपका क्या रुख होगा?
महेश जोशी:
देखिए, मेरा 2008 में भी टिकट कटा था। मैं बगावती स्वभाव वाला आदमी नहीं हूं। मैंने तब भी कोई बगावत नहीं की थी और अब भी नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed