फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BSP Supremo Mayawati attacked BJP and Congress

Rajasthan Election: मायावती बोलीं- पूंजीपतियों के लिए काम करती है कांग्रेस-भाजपा, राजस्थान में डायरी की चर्चा

Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: मायावती ने कहा कि राजस्थान भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। कांग्रेस सरकार की नाना प्रकार की डायरी की चर्चा हो है। इस डायरी के मामले में कौन बेईमान और कौन ईमानदार है, यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BSP Supremo Mayawati attacked BJP and Congress
मायावती - फोटो : social media

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहीं। उन्होंने धौलपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने कहा, राजस्थान में हमेशा विरोधी दलों की जातिवादी और पूंजीवादी विचारधारा रही है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा गरीब और पिछडे़ लोगों का साथ दिया है। धन्ना सेठों के बल पर बसपा ने कभी सरकार नहीं बनाई है। देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। राजस्थान प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। कांग्रेस भाजपा समेत सभी विरोधी दलों ने गलत नीतियां अपनाकर राजस्थान का नुकसान किया है। 

विज्ञापन

 
राजस्थान में डायरियों की हो रही चर्चा
मायावती ने कहा कि राजस्थान भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। कांग्रेस सरकार की नाना प्रकार की डायरी की चर्चा हो है। इस डायरी के मामले में कौन बेईमान और कौन ईमानदार है, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा धन्ना सेठों की मदद से ही देश में सत्ता हासिल करती है। सत्ता में आने के बाद गरीब और आमजन को भूलकर पूंजीवादी लोगों के लिए काम करना शुरू कर देती हैं। देश के हर राज्य में यही नजीर देखने को मिलती रही है। इस कारण आमजन और गरीब लोग दुखी है।  
विज्ञापन


दलित पिछड़ों को पीछे धकेलने वाले बन रहे मसीहा
मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बिना नाम लिए हुए जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा- आज दलित, पिछड़े और वंचित लोगों की जनगणना की मांग कांग्रेस द्वारा की जा रही है। लेकिन, उन्हीं लोगों की सत्ता केंद्र में अधिक रही है।कांग्रेस सरकार ने केंद्र में रहकर दलित और वंचितों के साथ छलावा किया था। आज वे दलितों ओर पिछड़ों के मसीहा बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed