फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election 2018 : finally sachin pilot wears safa

सचिन पायलट की शपथ पूरी, सत्ता में वापसी हुई तो पहना साफा

Mon, 17 Dec 2018 07:02 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 17 Dec 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
rajasthan election 2018 :   finally sachin pilot wears safa
अशोक गहलोत-सचिन पायलट

कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद ही साफा पहनने की प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की सौगंध आज पूरी हो गई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पायलट ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और शपथ के समय उन्होंने पारंपरिक राजस्थान साफा पहना हुआ था।

विज्ञापन


पायलट ने पिछले दिनों बताया था कि 2014 में पार्टी की हार के बाद उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं करेगी वह साफा नहीं पहनेंगे। उन्होंने खुद को साफे से दूर करने का फैसला किया जो कि संस्कृति का एक प्रतीक है। बता दें कि राजस्थानी साफा राजस्थान में संस्कृति और परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन


खासकर चुनाव प्रचार में तो हर पार्टी का हर नेता साफा पहनता है लेकिन प्रचार अभियान के दौरान जब भी सचिन पायलट को लोगों और उनके समर्थकों ने स्वागत के रूप में साफा भेंट किया तो पायलट उसे माथे से लगाकर रख दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने जनवरी 2014 में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य में बुरी तरह पराजित हुई। इस विधानसभा चुनाव में पायलट ने टोंक सीट से जीत दर्ज की। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था और उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर कांग्रेस की वापसी कराई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed