फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Education Minister Madan Dilawar says Bulldozer  run on illegal property of teachers who commit rape

Rajasthan: शिक्षा मंत्री बोले- तंबाकू खाने वाले शिक्षक को गांव वाला कूट दे तो.., रेप करने वाले के घर चलेगी JCB

Tue, 27 Feb 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar: शिक्षा मंत्री दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले पांच साल में जिन शिक्षकों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, उनकी अवैध संपत्ति को चिह्नित कर उस पर बुलडोजर चलाया जाए। जिले में चल रहे अवैध मदरसों को भी तत्काल बंद किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Education Minister Madan Dilawar says Bulldozer  run on illegal property of teachers who commit rape
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। एक-एक बाद एक उनके ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जिससे लापरवाह शिक्षकों की हालत खराब है। अब बाड़मेर में मंत्री दिलावर ने ऐसा कुछ कह दिया कि शिक्षकों को परेशान और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में तंबाकू खाने वाले शिक्षकों को गांव वाले कूट देंगे तो पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


वहीं, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले पांच साल में जिन शिक्षकों पर दुष्कर्म और दुराचार के आरोप लगे हैं उनकी अवैध संपत्ति को चिह्नित कर उस पर बुलडोजर चलाया जाए। जिले में चल रहे अवैध मदरसों को तत्काल बंद किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी शिक्षक को स्कूल टाइम में पूजा करने और नमाज पढ़ने नहीं जाएगा। मंत्री मदन दिलावर ने यह बातें सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहीं। 
विज्ञापन




शिक्षा मंत्री दिलावर ने क्या निर्देश दिए? 

  • मंत्री दिलावर ने बैठक में एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि हमारे शिक्षक बहुत अच्छे हैं, लेकिन कुछ शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को बदनाम कर रखा है। पांच साल में दुष्कर्म और दुराचार के आरोप में घिरे शिक्षकों की सूची बनाओ। इनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाए। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मंत्री ने अधिकारियों से कहा- मदरसों का औचक निरीक्षण किया जाए, जहां निमयों का पालन नहीं हो रहा है, वहां सख्ती बरती जाए। जो मदरसे अवैधा पाए जाते हैं उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। 
  • शिक्षा विभाग के अधिकारी रोजाना अप-डाउन नहीं करेंगे, जो वहां पदस्थ है, वहीं रहकर नौकरी करे। सरकारी कार्यों को लेकर आना-जाना हो तो उसे रजिस्टर में दर्ज करें। 
  • स्कूल में कोई भी शिक्षक या स्टाफ तंबाकू, गुटखा और  सिगरेट समेत नशे वाली सामग्री लेकर न आए। स्कूलों से 200 मीटर परिधि में नशीली सामग्री बेचना मना है, इसका सख्ती से पालन किया गयाद्ध। अगर, ऐसा किया तो हो सकता है कि कोई गांव वाला आपको कूट दे। ऐसे में पुलिस वाले भी कार्रवाई नहीं करेंगे, क्योंकि अपराधी तो आप खुद ही हैं।
  • कोई भी शिक्षक स्कूल में नमाज और पूजा नहीं करेगा और न ही स्कूल समय में मंदिर-मस्जिद जाएगा। इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे    
  • हर स्कूल में प्रार्थना के बाद सूर्य नमस्कार कराया जाए, इसमें बच्चों के साथ प्रिसिंपल, शिक्षक भी शामिल होंगे।
  • सभी को सरकार द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में ही स्कूल आना पड़ेगा। हमें किसी के पहनावे से दिक्कत नहीं है। सभी को नियम का पालन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed