{"_id":"61bde81492f8ed20eb38bc3b","slug":"rajasthan-dhaba-operator-murdered-in-kota-relatives-hatched-a-conspiracy-due-to-land-dispute-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में ढाबा संचालक की हत्या, जमीन विवाद की वजह से रिश्तेदारों ने ही रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में ढाबा संचालक की हत्या, जमीन विवाद की वजह से रिश्तेदारों ने ही रची साजिश
Sat, 18 Dec 2021 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:24 PM IST
सार
ढाबा संचालक की हत्या के पीछे ढाबा और जमीन विवाद के बीच रंजिश कारण बताई जा रही हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में रंजिशवश ढाबा संचालक की बीती रात हत्या कर दी गई। ढाबा संचालक बुजुर्ग साहबलाल का मर्डर इटावा थाना क्षेत्र विनायका गांव के पास दूर के रिश्ते में चचेरे भाई के बेटों ने किया। हत्यारों ने साहब लाल और बेटे हरी मोहन पर जानलेवा हमला किया था। धारदार हथियारों से गंभीर चोट लगने से साहब लाल की मौत हो गई। बेटा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
ढाबा संचालक की हत्या के पीछे ढाबा और जमीन विवाद के बीच रंजिश कारण बताई जा रही हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे घायल हरि मोहन बताते हैं कि उसके रिश्तेदार राधेश्याम की जमीन व ढाबा उनके खेत के नजदीक है। कुछ समय पहले तक राधेश्याम भी ढाबा चलाता था, लेकिन उनका ढाबा बंद हो गया। हमारा ढाबा चल रहा है।
विज्ञापन
उसने बताया कि शुक्रवार रात पिता साहब लाल के साथ ढाबे पर सो रहा था। राधेश्याम के दो लड़के बुद्धिप्रकाश व दिनेश आए। धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। तब साहबलाल ओर हरिमोहन ढाबे पर सो रहे थे। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। घायल पिता को रात इटावा अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
इधर, इटावा पुलिस थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के खेत आस पास है। खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान साहब लाल के सिर के पीछे, घुटनों व पेट मे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। हरि मोहन के भी सिर में चोट लगी है। आरोपियों की तलाश जारी है।