{"_id":"667bed5ca94fefe2ea0587bd","slug":"rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-paid-floral-tributes-on-demise-of-mla-rathod-s-mother-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजसमंद दौरे पर रहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, विधायक राठौड़ की मां के देहावासन पर दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजसमंद दौरे पर रहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, विधायक राठौड़ की मां के देहावासन पर दी पुष्पांजलि
Wed, 26 Jun 2024 04:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:15 PM IST
सार
जयपुर से राजसमंद पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का फोरलेन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और राजसमंद की पूर्व सांसद दिया कुमारी बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद पहुंची। जहां वे कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की मां के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित करने उनके निवास स्थल ग्राम आगरिया पहुंची। दिया कुमारी ने विधायक राठौड़ और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इससे पहले जयपुर से राजसमंद पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का फोरलेन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सांसद कार्यकाल में शुरू किए गए मावली- मारवाड़ ब्रॉडगेज, राजसमंद - नाथद्वारा सर्विस लेन, निर्माणाधीन ब्रिज, गैस पाइप लाइन आदि विकास कार्यों के साथ उनकी गुणवत्ता की जानकारी भी ली।
विज्ञापन