{"_id":"5dd7ab558ebc3e54b5469dbd","slug":"rajasthan-departure-of-a-bride-by-helicopter-after-her-marriage-in-jhunjhunu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, देखने पहुंचे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, देखने पहुंचे हजारों लोग
Fri, 22 Nov 2019 03:03 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से विदा होती दुल्हन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझुनू जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
झुंझुनू जिले के अजीतपुरा गांव के रहने वाले महेंद्र सोलख ने अपनी बेटी रीना की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था। महेंद्र सोलख के मुताबिक, मैंने एक साल पहले बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा करने योजना बनाई थी। शादी के दो साल पहले अपने परिवार से यह विचार साझा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार से सहमति मिलने के बाद हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई। इसके बाद हेलीकॉप्टर बुक किया गया। दूल्हा संदीप नासिक में रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर हैं जबकि रीना अभी पढ़ाई कर रही हैं। इस शादी की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Jhunjhunu: Departure of a bride, Reena after her marriage was on a helicopter arranged by her father in Ajitpura village. Mahendra Solakh, bride's father says,"I planned this a year back and shared the idea with my family when the wedding was 2 months away." (21.11) #Rajasthan. pic.twitter.com/zRhDmHrNFD
— ANI (@ANI) November 22, 2019