फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan crime news: specially-abled minor girl found in abandoned condition on the Tijara flyover in Alwar, Police suspects rape

मासूम से हैवानियत: रात को फ्लाईओवर से सुनाई दे रही थीं सिसकियां, जब नजदीक पहुंची पुलिस तो नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून

Wed, 12 Jan 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jan 2022 10:11 AM IST
सार

पुलिस को शक है कि मासूम का दुष्कर्म करके आरोपित उसे फ्लाईओवर पर फेंक गए होंगे। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह चुका था। उसका जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan crime news: specially-abled minor girl found in abandoned condition on the Tijara flyover in Alwar, Police suspects rape
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह वीभत्स घटना तिजारा फ्लाईओवर की है। जहां पर पुलिस को देर रात गश्त के दौरान एक लड़की के दुष्कर्म की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। गंभीर अवस्था में पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक नाबालिग की पहचान नहीं हो सकी।  

विज्ञापन


एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि तिजारा फ्लाईओवर पर एक नाबालिग को कोई फेंक गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त लगती है। उसके परिजनों के बारे में भी कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस को शक, दुष्कर्म का मामला
पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से दुष्कर्म का मामला हो सकता है। आरोपित नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसे फ्लाईओवर पर फेंक गए। घटना की सूचना पर मौके पर कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस अपनी छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर राजनीति भी तेज
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ममता भूपेश ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से लड़की के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल प्रशासन बालिका की पूरी देखरेख कर रहा है और वह खतरे से बाहर है। उन्होंने पीड़िता का निशुल्क उपचार करने और परिजनों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।


उधर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अलवर में नाबालिग के साथ हुई घटना ने ना सिर्फ राजस्थान को शर्मसार किया है बल्कि कांग्रेस सरकार की लचर कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस घटना की जांच के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जांच समिति में पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, दौसा सांसद जसकौर मीणा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा और विधायक रामलाल शर्मा को शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed