फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime Five-year-old girl raped in Sirohi accused cousin is also minor

Rajasthan Crime: सिरोही में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी चचेरा भाई भी नाबालिग

Fri, 02 Jun 2023 10:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 10:42 AM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला नाबालिग आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्ते में चचेरा भाई लगता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Crime Five-year-old girl raped in Sirohi accused cousin is also minor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में रेवदर थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है या यूं तो कहे कि दिल दहलाने वाली और इंसानियत व रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोपी नाबालिग द्वारा पांच साल से भी कम उम्र की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


यह घटना तब घटित हुई, जब मासूम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय जिस्म का प्यासा दरिंदा आरोपी पहुंचा और मासूम के साथ में खेलने का ढोंग करने लगा और बाद में मासूम बच्ची को अपने साथ में खेलने के लिए बहला फुसला कर घर के पास में स्थित एक मकान में अपने साथ ले गया और मासूम बच्ची के साथ में दुष्कर्म का प्रयास करके अपनी जिस्म की हवस बुझाने लगा।
विज्ञापन


दरअसल, युवक भी मासूम बच्ची के पड़ोसी और रिश्ते में भी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मासूम बच्ची की मां रेवदर थाना पहुंची, जहां बुधवार देर रात को नामजद आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। मासूम बच्ची की मां द्वारा अपनी मासूम नादान बच्ची के साथ में हुए दुष्कर्म को लेकर रेवदर थाना में दर्ज करवाई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच महिला अपराध अनुसंधान सेल के एएसपी को सौंपी गई। दरअसल, युवक नाबालिग तो बताया जा रहा है लेकिन उसकी वास्तविक उम्र का पता जांच के बाद में मालूम पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहां थानाधिकारी ने...
रेवदर थाना सीआई कपूराराम चौधरी ने बताया कि पांच साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे ने 30 मई की दोपहर को पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर खुद के घर ले गया और वहां पर उससे दुराचार किया।

मामला दर्ज, जांच एएसपी के जिम्मे...
मामला दर्ज कर इसकी जांच महिला अपराध अनुसंधान सेल सिरोही के एएसपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर को सौंपी गई है। एएसपी दिवाकर ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। मेडिकल रिपोर्ट आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का भी मेडिकल कराया जा रहा है, जिसके बाद ही वास्तविक उम्र का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


घटना सुनकर हर कोई पड़ गया हैरत में...
रेवदर थाना क्षेत्र में अपने घर के आंगन में खेल रही मासूम नादान बच्ची के साथ में अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में लगने वाले एक नाबालिग द्वारा खेलने का झांसा देकर उसको बहला-फुसला कर दूसरे घर में ले गया। जहां पर मासूम बच्ची के साथ में दरिंदगी दिखाते हूए उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना जैसे ही क्षेत्र में फैलने लगी तो यह घटना सुनकर हर कोई सहमा सा रह गया और घटना की निंदा करते हूए रिश्तों व इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना बताई। साथ ही यह घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही और अपने जिस्म की हवस मिटाने के लिए रिश्तों और इंसानियत को भी झकझोर कर देने की बात कही। साथ क्षेत्र के लोगो ने ऐसे दरिंदो की हैवानियत को देखकर आमजन ने इस युग में बेटियों को अपने घर के आंगन में भी सुरक्षित नही होना बताया। उन्होंने ऐसे दरिंदो को कड़ी सजा मिलने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed