फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime Calling home in Barmer an elderly man was assaulted died during treatment

Rajasthan Crime: बाड़मेर में घर बुलाकर बुजुर्ग के साथ की गई थी मारपीट, इलाज के दौरान मौत, जानें पूरा मामला

Mon, 17 Apr 2023 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घर बुलाकर मारपीट की गई थी। वहीं, रविवार रात इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan Crime Calling home in Barmer an elderly man was assaulted died during treatment
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में धनाऊ थाना क्षेत्र के सारणों की नाडी इलाके में पिछले दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के बाद राजकीय अस्पताल बाड़मेर लाया गया था। जहां से गंभीर चोट के चलते बुजुर्ग को रेफर कर दिया गया था। रविवार रात इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद शव को बाड़मेर लाए जाने के दौरान पुलिस ने बाछड़ाऊ में शव रोक दिया, जिसके चलते मृतक के परिजनों और समाज के लोगों में रोष फैल गया।

विज्ञापन


बता दें कि आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट के आगे एकत्रित होकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मृतक के शव को बाड़मेर लाने और राजकीय अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने आरोपियों के खिलाफ धनाऊ थाने में दर्ज मामले में हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों और समाज के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाकर समझाइश की और मामले में निष्पक्ष जांच आरोपियों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजन चौहटन में शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पर राजी हुए। इसके बाद पुलिस द्वारा चौहटन स्थित मोर्चरी में शव का अंतिम संस्कार कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला?
घटना बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र के सारणों की नाडी निवासी हरि सिंह ने बताया, 23 मार्च को उसके भाई चंदन सिंह को जागरण के बहाने घर बुलाकर भगाराम पुत्र मेहराराम और मेहराराम पुत्र भगाराम ने लाठियों से मारपीट कर दी, जिससे उसके अंदरूनी चोट लगने से बाड़मेर राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया था। रविवार रात चंदन सिंह की अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के शव को बाड़मेर लाया जा रहा था। लेकिन जब इसकी सूचना पुलिस को लगी तो बाड़मेर में चल सर्वसमाज के महापड़ाव में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते शव को बाड़मेर पहले बाछड़ाऊ में रोक दिया।


इसकी सूचना जब मृतक के समाज को लगी तो समाज के लोग बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी के आगे एकत्रित होना शुरू हुए और जिला कलेक्टर पहुंचकर अपना रोष प्रकट किया। उसके बाद जिला कलेक्टर ने हत्या का मामला दर्ज करके मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन व समाज के व्यक्ति शव के पोस्टमॉर्टम के लिए चौहटन भेजे जाने पर सहमत हुए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed