फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: cow wrote a letter to student in text book

राजस्थानः स्कूल के बच्चों को खत लिखेगी 'गाय माता'

Tue, 10 May 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: cow wrote a letter to student in text book
- फोटो : gettyimages

अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए राजस्‍थान सरकार अब जल्द ही एक और नया कदम उठाने जा रही है, गौरक्षा के लिए अलग से मंत्रालय बनाने के बाद अब राज्य के बच्चों को स्कूली किताबों में भी गाय के बारे में पढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


पांचवी क्लास के बच्चों के सिलेबस में एक ऐसा अध्याय रखा जाएगा जिसमें गाय एक मां के तौर पर अपने बच्चों को एक खत लिखेंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पांचवी कक्षा के बच्चों की हिंदी की किताब में हिंदू देवताओं के साथ ही गाय की एक बड़ी तस्वीर लगी होगी। जानकारों के अनुसार इसके पीछे मंशा छोटी कक्षाओं में ही बच्चों में गाय के प्रति संवेदना जगाना है। 

विज्ञापन

बच्चों को खत लिखकर अपना महत्व बताएगी गाय

Rajasthan: cow wrote a letter to student in text book

अध्याय में गाय छात्रों को मेरे बेटों और बेटियों कहकर संबोधित करेंगी। खत में आगे लिखा होगा, मैं हर व्यक्ति को ताकत, बुद्धि, लंबा जीवन, स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि देती हूं। 'जो लोग मुझे अपनी मां के रूप में महसूस करतें हैं, मैं उन्हें अपनी संतानों की तरह प्यार करती हूं।' 

खत में आगे लिखा है, मैं अपने बच्चों के लिए दूध, घी और मक्‍खन तैयार करती हूं। मेरा मूत्र का उपयोग भी दवाइयां और अन्य जरूरी उत्पाद बनाने में प्रयोग होता है। मेरा वंश और बैल खेती किसानी में किसानों की मदद करते हैं। मैं अपनी सांसों से वातावरण को शुद्ध करती हूं।

अध्याय के बारे में बताते हुए गौपालन मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि यह गाय के महत्व प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अच्छा कदम है। हालांकि यह अध्याय केवल छात्रों की जानकारी बढ़ाने के‌ लिए है, परीक्षाओं में इसका कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed