फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 431 New Case Registered In State Jaipur Kota Udaipur

Rajasthan Corona Update: कोराना के 431 नए केस, बीकानेर और बांरा में दो संक्रमितों की मौत, जयपुर में बढ़ा खतरा

Fri, 05 Aug 2022 09:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Aug 2022 09:02 PM IST
सार

राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। तीन दिन में ही प्रदेश में 1140 संक्रमित मिल चुके हैं और सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमण की रफ्तार ऐसी ही रही तो एक बार कोरोना लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 431 New Case Registered In State Jaipur Kota Udaipur
राजस्थान में पैर पसार रहा कोरोना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां 431 नए केस समाने  आए। वहीं बीकानेर और बांरा में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी जयपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 150 के पार चला गया, यहां 171 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में 413 और बुधवार को 300 संक्रमित मिले थे। इन दो दिन में पांच मरीजों की मौत भी हो गई थी।   
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के अनुसार शुक्रवार को अजमेर 5, अलवर 15, बांसवाड़ा 7, भरतपुर-बांरा 4-4, भीलवाड़ा 8, बीकानेर 9, चित्तौड़गढ़ 10, चूरू 5, दौसा 25, डूंगरपुर 13,  सवाई माधोपुर और हनुमानगढ़ 2-2, जयपुर 171, जालोर और झालावाड़ 7-7, जोधपुर 39, कोटा 9, नागौर 10, राजसमंद 9, उदयपुर 52, सीकर 4 और सिरोही में 11 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जैसलमेर, गंगानगर और बाड़मेर में भी 1-1 मरीज मिला है। 
विज्ञापन


सिर्फ पाली और झुंझुनू ही कोराना मुक्त
राहत की बात यह है कि शु्क्रवार को प्रदेश के सात जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। इनमें टोंक, प्रतापगढ़, पाली, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर और बूंदी जिले शामिल हैं। बूंदी, झुंझुनूं, करौली और पाली जिले में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं हैं। पाली और झुंझुनूं में गुरुवार को भी संक्रमित मरीज नहीं मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में मिले 1140 नए मरीज
शुक्रवार को 153 मरीजों कोरोना से भी मुक्त हुए। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2607 पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को यहां 2331 एक्टिव मरीज थे। चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के संक्रमितों की संख्या और मृतकों के आंकड़े लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। तीन दिन में यहां 1140 नए केस मिल चुके हैं। साथ ही सात मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed