{"_id":"63137e88ac956e1cbf143d59","slug":"rajasthan-corona-update-265-new-case-in-state-jaipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 265 नए केस मिले, सक्रिय मरीज 2100 से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना के 265 नए केस मिले, सक्रिय मरीज 2100 से ज्यादा
Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:49 PM IST
सार
राजस्थान में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। वहीं करीब चार-पांच दिन से प्रदेश में एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। यह प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आई है। बीते कुछ दिन से रोज मिलने वालों मरीजों का आंकड़ा 300 से नीचे आ गया है, जबकि करीब एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा लगातार 500 के पार जा रहा था। संक्रमितों केसों में आई कमी प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
आज शनिवार को प्रदेश में 265 संक्रमित केस मिले, जबकि 463 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2133 रह गई है। सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि प्रदेश में कई दिन से किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे पहले लगातार एक दिन में तीन से चार मरीज दम तोड़ रहे थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अजमेर जिले 16, अलवर 16, बांसवाड़ा 3, भरतपुर 4, भीलवाड़ा 8, बीकानेर 2, बूंदी 3, चित्तौड़गढ़ 11, दौसा 12, डूंगरपुर 15, हनुमानगढ़ 1, जयपुर 68, जालोर 2, झालावाड़ 6, झुंझुनूं 4, जोधपुर 26, कोटा 6, नागौर 12, पाली 8, प्रतापगढ़ 14, राजसमंद 2, सवाई माधोपुर 2, सीकर 11, सिरोही 3, टोंक 1 और उदयपुर में 5 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन