{"_id":"62e014d086eba425355d4ad8","slug":"rajasthan-congress-president-govind-dotsara-attacked-pm-modi-amit-shah-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चुनाव से पहले प्रदेश में मोदी और शाह एजेंसियां लगाएंगे, डोटासरा बोले- संघर्ष के लिए तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चुनाव से पहले प्रदेश में मोदी और शाह एजेंसियां लगाएंगे, डोटासरा बोले- संघर्ष के लिए तैयार रहें
Tue, 26 Jul 2022 09:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:52 PM IST
सार
डोटासरा ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या देश का कोई भी नागरिक भाजपा और आरएसएस से डरने वाला नहीं है। यह लोग ईडी ले आए या सीबीआई ले आएं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जयपुर में किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा, जहां-जहां चुनाव होने हैं, वहां भाजपा का केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के दुरुपयोग का कुचक्र शुरू हो जाता है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान में भी पूरी प्लानिंग के साथ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का कुचक्र चलाने जा रहे हैं। हम इनसे डरने वाले नहीं हैं, हम इनका बिना घबराए स्वागत करेंगे।, क्योंकि जीत हमेशा सत्य की होती है और सच हमारे साथ है।
डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी या इस देश का कोई भी नागरिक भाजपा और आरएसएस से डरने वाला नहीं है। न तो हम लोग टूटने वाले हैं, न हम झुकने वाले हैं। यह लोग ईडी ले आए या सीबीआई ले आएं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान के कार्यकर्ता लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहें। आज हमने चार-पांच घंटे बैठकर संघर्ष किया है, लेकिन यह संघर्ष दिन-रात बैठकर भी करना पड़ सकता हैं। हम घबराने वाले नहीं हैं। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सच्चे सिपाही की तरह अंतिम दम तक लड़ेंगे।