{"_id":"6008cc918ebc3e31e0791f82","slug":"rajasthan-congress-mla-gajendra-singh-shekhawat-dies-from-coronavirus-in-48-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस के कद्दावर विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत का कोरोना से 48 वर्ष में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस के कद्दावर विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत का कोरोना से 48 वर्ष में निधन
Thu, 21 Jan 2021 06:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : twitter
राजस्थान कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत का बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। महज 48 वर्ष की उम्र के गजेंद्र लीवर संक्रमण से पीड़ित थे। राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर विधायकों में गिने जाने वाले गजेंद्र के पारिवारिक सूत्रों ने उनके कोरोना वायरस संक्रमण से भी पीड़ित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गजेंद्र के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह दोतसारा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
दूसरी बार विधायक चुने गए शेखावत उन कांग्रेस विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ सचिन पायलट के नेतृत्व में विद्रोह किया था। शेखावत अपने परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान राजस्थान विधानसभा में निधन वाले चौथे विधायक
गजेंद्र सिंह शेखावत हालिया समय में असमय निधन का शिकार होने वाले वर्तमान राजस्थान विधानसभा के चौथे विधायक और कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। उनसे पहले कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल (चुरू जिले की सुजानगढ़ सीट), कैलाश त्रिवेदी (भीलवाड़ा जिले की सहारा सीट) और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी (राजसमंद सीट) का निधन हो चुका है।
राज्य के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मेघवाल का निधन पिछले साल नवंबर में ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ था, जबकि कैलाश त्रिवेदी अक्तूबर में और किरण माहेश्वरी नवंबर में कोरोना वायरस महामारी के शिकार हो गए थे।
