फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress leaders gherao Raj Bhavan in support of Rahul Gandhi

Rajasthan: राहुल के समर्थन में राजभवन का घेराव, डोटासरा बोले- ना झुके हैं, ना झुकेंगे, लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे

Fri, 24 Mar 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा।  आजादी के बाद मोदी सरकार के शासन में इस तरह का लोकतंत्र विरोधी काम पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan Congress leaders gherao Raj Bhavan in support of Rahul Gandhi
कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयपुर में राजभवन का घेराव किया। इस घेराव प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा।  आजादी के बाद मोदी सरकार के शासन में इस तरह का लोकतंत्र विरोधी काम पहली बार हुआ है। राहुल गांधी उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जिसके महान नेताओं ने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां देकर ना सिर्फ देश को आजाद करवाया बल्कि देश में लोकतंत्र को कायम रखा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- राहुल गांधी देश के लिए जीवन का बलिदान देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के पोते और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले राजीव गांधी के पुत्र हैं, जो मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के समक्ष कभी नहीं झुकेंगे। मोदी सरकार की फासीवादी दमनकारी नीतियों का विरोध सदन से सड़क तक कर के मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम कांग्रेस करेगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में संघर्ष करेगा। मोदी सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए जेल कम पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा  ने कहा- राहुल गांधी की सत्य की लड़ाई में कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी बनकर केंद्र की मोदी सरकार से टकराएगा। कांग्रेस नेताओं को अंग्रेज भी नहीं डरा सके तो भाजपा की केंद्र सरकार भी कांग्रेस नेताओं की आवाज को नहीं दबा सकती। 




उन्होंने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता देश और प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा जैसी फासीवादी ताकतों से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देश को बचाने के लिए केंद्र की सत्ता से फासीवादी मोदी सरकार को हटाना जरूरी है, इसलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आने वाले लंबे संघर्ष के लिए तैयार हो जाएं। सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि जब तक मोदी सरकार का सफाया नहीं जो जाए तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed