{"_id":"64a7c7809aed779ade051145","slug":"rajasthan-congress-leaders-demonstrated-support-of-rahul-gandhi-khachariawas-says-we-will-fight-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी के समर्थन में नेताओं ने किया प्रदर्शन, खाचरियावास बोले- हम इस लड़ाई को आगे लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी के समर्थन में नेताओं ने किया प्रदर्शन, खाचरियावास बोले- हम इस लड़ाई को आगे लड़ेंगे
Fri, 07 Jul 2023 01:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:36 PM IST
सार
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि देश का संविधान हमें हक देता है कि हम अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम हाईकोर्ट के इस फैसले का विरोध करते हैं। इसके विरोध में हमें जहां भी जाना होगा हम जाएंगे और इस लड़ाई को लड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज कर दो साल की सजा को बरकरार रखा है। याचिका खारिज होने के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय में जुटे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया। उन्होंने राहुल गांधी को बेगुनाह बताया साथ ही भाजपा द्वार उन्हें फंसाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि देश का संविधान हमें हक देता है कि हम अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम हाईकोर्ट के इस फैसले का विरोध करते हैं। इसके विरोध में हमें जहां भी जाना होगा हम जाएंगे और इस लड़ाई को लड़ेंगे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी वो नेता हैं जिनके समर्थन में लाखों कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार हैं। हम इस फैसले के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को बेचने का काम कर रही।
संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा। संविधान की धज्जियां उड़ाईं जा रहीं हैं। कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक भाजपा का सूपड़ा साफ ना हो जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार षड्यंत्र के जरिए राहुल गांधी को फंसा रही, राहुल गांधी के लिए हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।