{"_id":"5ba49cab867a557f2334646d","slug":"rajasthan-cm-vasundhara-raje-will-face-a-woman-adversary-in-forthcoming-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ेगी आईपीएस की पत्नी, लेगी पति के अपमान का बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मुख्यमंत्री के खिलाफ लड़ेगी आईपीएस की पत्नी, लेगी पति के अपमान का बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
mukul-pankaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं। एक ओर चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्यभर में गौरव यात्रा निकाल कर पिछले पांच सालों की उपलब्धियां गिना रही हैं जिससे की भाजपा एकबार फिर से सत्ता में आ सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जानती हैं कि उन्हें इसबार न केवल राज्य स्तर पर बल्कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके अपने ही निर्वाचन क्षेत्र झालरापटन से इस विधानसभा चुनाव में एक महिला के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल पंकज चौधरी झालरापटन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।
विज्ञापन
पंकज चौधरी के पति राजस्थान कैडर के ऑफिसर हैं और पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने रहे हैं। उनकी पत्नी मुकुल चौधरी ने बताया कि वह इस मुकाबले में इसलिए उतर रही हैं क्योंकि वह अपने पति का सम्मान चाहती हैं। वह कहती हैं कि यह लड़ाई उनकी नहीं बल्कि वह अपने पति सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। बता दें कि पंकज चौधरी के खिलाफ सात चार्ज शीट फाइल की गई हैं और मुकुल चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पति को वर्तमान सरकार ने बहुत तंग किया है।
विज्ञापन
मुकुल चौधरी ने वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, 'हां, मैं झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हूं। मैं वहां पांच दिनों बाद जा रही हूं और चुनाव के लिए तैयारियां शुरू करूंगी। यही एक तरीका है, जिससे मैं अपने पति के साथ हुए अन्याय का बदला लोकतांत्रिक तरीके से ले सकती हूं। मेरे पति समाज के भले के लिए काम किया है और अब बदले में उन्हें सात चार्जशीट का सामना करना पड़ रहा है। '
मुकुल के खून में राजनीति है। मुकुल की मां शशि दत्ता भैरों सिंह शेखावत सरकार में कानून मंत्री थीं लेकिन बाद में बीएसपी में शामिल हो गई थीं, मुकुल चौधरी का कहना है कि अगर वो चाहतीं तो अपनी मां के पुराने संबंधों की मदद ले लेतीं, लेकिन वो लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी। मुकुल चौधरी के पिता आरएएस अधिकारी थे।
मुकुल ने जयपुर के पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस में एमबीए किया है। जबकि उनके पति पंकज चौधरी 2009 के बैच के अफसर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग भी की हैं और राज्य स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं।