Rajasthan CM Candidate: विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट एकजुट, क्या सीएम पर आज होगा फैसला?
Rajasthan CM Candidate: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले एक और बैठक रखी है। मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हो रही इस बैठक में सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान का नया सीएम कौन होगा यह जल्द ही सामने आ सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए की प्रक्रिया आज रविवार से शुरू हो गई है। इसके लिए शाम सात बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस सहित सरकार को समर्थन करने वाले कुछ विधायकों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी जयपुर आ गए हैं। दोनों नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया गया है। यह दोनों नेता विधायकों से बात कर उनसे मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर चर्चा करेंगे।
अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर दो नेताओं के नाम सामने आए हैं। पहले नंबर पर इस पद के लिए सचिन पायलट और दूसरे पर सीपी जोशी दावेदार माने जा रहे हैं। पायलट के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि गहलोत उनके सीएम बनने के खिलाफ बताए जा रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम आलाकमान को सुझाया है।
इधर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गहलोत समर्थक विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले एक और बैठक रखी है। मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हो रही इस बैठक में सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में गहलोत समर्थक विधायक शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। वहीं विधायकों की बैठक को भी शक्ति प्रदर्शन के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है।
बैठक में निर्दलीय विधायकों को भी बुलावा
शाम सात सीएम उम्मीदवार पर चर्चा के लिए बुलाई गई विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायकों के साथ सरकार का समर्थक करने वाले कुछ निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है।
#WATCH | As far as post of Congress president is concerned, I've been in politics for 50 yrs & held various posts for 40 yrs what more can a person expect, now the new generation should get a chance so that we together can provide leadership in the country: Rajasthan CM Gehlot pic.twitter.com/SyiKSjd2Dd
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 25, 2022
सीएम उम्मीदवार के नाम को लेकर विधायकों से चर्चा करने आए मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात की। विधायकों से होने वाली रायशुमारी के सवाल पर उन्होंने कहा, वन टू वन चर्चा की जाएगी या सामूहिक चर्चा होगी, यह अभी तय नहीं हैं। विधायकों से मुलाकात के बाद सारी बातें तय की जाएंगी। मैं और अजय माकन मिलकर तय करेंगे कि क्या करना है। वहीं, मुख्यमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर अजय माकन ने कहा, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, विधायकों से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पायलट के विरोध में गहलोत गुट
विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत गुट के विधायक एकजुट हो गए हैं। बैठक में सीएम उम्मीदवार को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत गुट की कोशिश है कि सचिन पायलट को किसी भी तरह से मुख्यमंत्री न बनने दिया जाए। इससे पहले गहलोत गुट के मंत्री सुभाष गर्ग ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, दो साल पहले भजपा के साथ मिलकर गहलोत सरकार को गिराने की साजिश की गई थी। उस समय 102 विधायकों और सहयोगियों ने सरकार को बचाया था। उन्होंने कहा यह रायशुमारी का समय नहीं है, पद खाली होने के बाद ऐसा होता है। आलाकमान को प्रदेश की जनता और विधायकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखना चाहिए। बिना नाम लिए उन्होंने इशारों ही इशारों में पायलट का विरोध किया है।
जैसलमेर में गहलोत बोले
रविवार को अशोक गहलोत जैसलमेर के श्री तनोट राय मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद गहलोत ने मीडिया से बात की। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सीएम उम्मीदवार के चयन के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस में इस तरह के फैसले आलाकमान पर छोड़ने की परंपरा रही है। यह कांग्रेस की ताकत भी है। विधायक दल की बैठक में नाम को लेकर चर्चा की जाएगी। उसके बाद फैसला आलाकमान करेगा। मैं चाहता हूं कि जो भी अगला सीएम बने वह युवाओं पर ध्यान दे। युवा अच्छे संस्कार ग्रहण करें। मैं अगस्त में ही आलाकमान से कह चुका हूं कि अगला मुख्यमंत्री उसे बनाया जाए जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करवा सके।