फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot writes a letter to PM Narendra Modi over horse trading

सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- राजस्थान सरकार को गिराने का हो रहा है प्रयास

Wed, 22 Jul 2020 11:26 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Wed, 22 Jul 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot writes a letter to PM Narendra Modi over horse trading
सीएम अशोक गहलोत, पीएम मोदी (फाइल फोटो)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने निर्वाचित सरकारों को खरीद-फरोख्त के माध्यम से अस्थिर करने का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत ने पत्र में कहा कि मुझे नहीं पता कि किस हद तक यह आपकी जानकारी में हैं अथवा आपको गुमराह किया जा रहा है। इतिहास ऐसे कृत्य में भागीदार बनने वालों को कभी माफ नहीं करेगा।

विज्ञापन

इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्थान की निर्वाचित सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है और इस षड्यंत्र में एक केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा है, कोविड-19 महामारी के इस दौर में जीवन रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने का कुप्रयास किया जा रहा है। इस कृत्य में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के अन्य नेता एवं हमारी पार्टी के कुछ अति महत्वाकांक्षी नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत की ओर से ये पत्र 19 जुलाई को लिखा गया था, जो अभी सामने आया है। गहलोत ने पत्र में मध्यप्रदेश सरकार गिराने का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कमलनाथ सरकार भी भाजपा की साजिश की वजह से गिरी थी।

गहलोत ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारी प्राथमिकता जनता की मदद करना हैं, लेकिन राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश चल रही है, लेकिन हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी।






सीएम गहलोत ने लिखा है, ‘मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि आज जहां आम जनता के जीवन व आजीविका को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकारों की निरंतर बनी हुई है, उस बीच केंद्र में सत्ता पक्ष कैसे कोरोना प्रबंधन की प्राथमिकता छोड़कर कांग्रेस की राज्य सरकार को गिराने के षड्यंत्र में मुख्य भागीदारी निभा सकता है।'

उन्होंने मोदी को लिखा है, ‘ऐसे ही आरोप पहले मध्य प्रदेश सरकार गिराने के वक्त लगे थे और आपकी पार्टी की देशभर में बदनामी हुई थी।'

गहलोत ने यह भी लिखा है, 'मुझे पूरा विश्वास है कि अंतत: सच्चाई के साथ स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं व संवैधानिक मूल्यों की जीत होगी और हमारी सरकार सुशासन देते हुए अपना कार्यकाल पूरा करेगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed