फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot says dream of making Rajasthan number one state of country by year 2030

Rajasthan: CM गहलोत बोले- राजस्थान को साल 2030 तक देश का नंबर वन राज्य बनाने का सपना

Fri, 28 Apr 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 10:30 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले के बनियाला में महंगाई राहत कैंप सहित प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही कहा, गरीब और अमीर के बीच खाई कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot says dream of making Rajasthan number one state of country by year 2030
चूरू में सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, उन्होंने राजस्थान को साल 2030 तक सुशासन की दृष्टि से देश का नंबर वन राज्य बनाने का सपना देखा है। प्रदेशवासियों की दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प से यह सपना पूरा हो सकता है। गहलोत शुक्रवार को तारानगर विधानसभा क्षेत्रा के बनियाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान के अवलोकन के दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, प्रदेश की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो उनका भी दायित्व है कि वे जनता की सेवा तन्मयता से करें। इसलिए राजस्थान सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा और नहरी विकास के लिए सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश की तरह ही तारानगर क्षेत्र में विकास के लिए भरपूर कार्य हुए हैं। गहलोत ने कहा कि उन्होंने कहा था कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते हुए नहीं थकूंगा। मैंने अपने इस वादे को हमेशा पूरा करने का प्रयास किया है। आने वाले समय में जन कल्याण की योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान में खोले 303 कॉलेज...
उन्होंन कहा कि राज्य सरकार के इस कार्यकाल में विकास के लिए भरपूर काम हुए हैं। राज्य में आजादी के बाद अब तक 250 कॉलेज खुले थे, जबकि उन्होंने इसी कार्यकाल में 303 कॉलेज खोल दिए हैं। इसी प्रकार आजादी के बाद राज्य में केवल 12 कृषि कॉलेज खुले थे, जबकि राज्य सरकार के इस कार्यकाल में ही 42 कृषि कॉलेज खोले गए हैं। सड़कों की गुणवत्ता के मामले में राजस्थान आज गुजरात से भी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और लोकतंत्र गांधी जी, नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की देन है। लोकतंत्रा में जनता माई-बाप है। इसलिए आप लोग देखें कि कौन देश के विकास के लिए काम करता है, कौन महंगाई कम करने की दिशा में काम कर रहा है। लोकतंत्र में गरीब से गरीब व्यक्ति को सम्मान मिलता है, हम लोग बुजुर्गों के पैर छूते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के चेहरे पर राहत देखकर मिलता है सुकून...
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैंप में लोगों से मिलकर खुशी होती है। जब उनके चेहरे पर सुकून देखते हैं। राज्य सरकार महंगाई से राहत देने का भरपूर प्रयास कर रही है। कैंपों में आम जनता के काम हो रहे हैं। योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिले, यह सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश करते हुए हमेशा गरीब और अमीर के बीच की खाई को कम करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट मुफ्त बिजली, राशन का मुफ्त सामान, पेंशन में बढ़ोतरी जैसे अनेक कदम आमजन की मजबूती के लिए उठाए हैं। मुख्यमंत्राी गहलोत ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। तीन साल तक इन मोबाइल फोन पर निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।

तारानगर के किसान गहलोत को कभी भूल नहीं पाएंगे...
तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा विधानसभा क्षेत्रा में कराए गए कार्यों के लिए उनकी भरपूर सराहना करते हुए कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रा में 10 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विस्तार पर काम चल रहा है। 10 हजार हेक्टेयर के लिए और काम शुरू होने वाला है। आयुर्वेद महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय जैसी सौगात तारानगर को मिली है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने नहर विस्तार के रूप में जो सौगात तारानगर के लोगों को दी है, उसके लिए तारानगर के किसान कभी अशोक गहलोत को भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने लव कुश वाटिका, नेचर पार्क, उप जिला अस्पताल, ट्रोमा सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट सहित तारानगर क्षेत्रा में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्रा को विकास कार्यों और योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।

लाभार्थियों से किया संवाद...
मुख्यमंत्री ने इस दौरान महंगाई राहत कैंप के लाभार्थियों से संवाद किया और फीडबैक लिया। महंगाई राहत कैंप लाभार्थी गीता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पेंशन हजार रुपये हो गई। बिजली का बिल शून्य हो गया है। गीता ने कहा कि गहलोत के राज में गरीबों के सुख के दिन कट रहे हैं। गहलोत जी के राज में निहाल हो गया म्हैं। अशोक गहलोत की जय हो। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लाभार्थी सीता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लाभार्थी सीता, माली ने भी मुख्यमंत्री से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। ढाणी माना के निवासी के किसान नत्थूराम ने पेंशन 1000 रुपये करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आप विष्णु के अवतार हैं। किसान ने बनियाला और भाडंग राजकीय विद्यालयों में दो-दो कक्षा-कक्षों के निर्माण तथा ढाणी माना के उच्च प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग की। मुख्यमंत्राी ने अपने भाषण के दौरान यह कक्षा कक्ष बनवाने तथा विद्यालय को क्रमोन्नत करने की घोषणा की।

रैयाटुण्डा में पीएचसी खोलने की घोषणा...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान उन्होंने विधायक नरेन्द्र बुडानिया और ग्रामीणों के अनुरोध पर बनियाला-भाड़ंग विद्यालयों में दो-दो कक्षों का निर्माण, ढाणी माना के विद्यालय को हायर सेकण्डरी तक क्रमोन्नत करने तथा रैयाटुण्डा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

गरीब को गणेश मानकर काम करने वाली सरकार...
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में भरपूर विकास कार्य हो रहे हैं तथा आमजन को महंगाई से राहत प्रदान किए जाने का काम हो रहा हैं। यह गरीब को गणेश मानकर काम करने वाली सरकार है। महंगाई राहत कैंपों में लोगों को मिल रहा लाभ इस बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि यदि चूरू जिला सीकर संभाग में जुड़ता है तो चूरू में भी भरपूर विकास कार्य होंगे। जिला प्रभारी मंत्राी बृजेंद्र ओला, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्राी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधान संजय कस्वां ने आभार जताया।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...
इस दौरान जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया, विधायक मनोज मेघवाल, विधायक अनिल शर्मा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानूखां बुधवाली, अमित बुडानिया, तारानगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बानो, पूर्व जिला प्रमुख भंवरलाल पुजारी, चूरू सभापति पायल सैनी, पूसाराम गोदारा, इंद्राज खीचड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसवंत स्वामी आदि नेता मंचस्थ रहे। संचालन राजेंद्र मूंड ने किया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम लोकेश गौतम एवं भागीरथ साख, सीईओ पीआर मीणा, एसडीएम सुभाष कुमार, डीएफओ सविता दहिया, एसीईओ हरी राम चौहान, बीडीओ संत कुमार मीणा, मुश्ताक खां, मोहर सिंह ज्याणी, डॉ महेश शर्मा, जिला वक्फ कमेटी के संरक्षक जमील चौहान, हर्ष लांबा, रियाजत खान, संजय दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, जसवंत स्वामी, नौरंग जांगिड़, एलडी जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, लाभार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

'राजस्थान में बदलाव निश्चित है'
विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा में खोरी मोड़ और विराटनगर के आंतेला में शुक्रवार को भाजपा बूथ अध्यक्षो, शक्ति केन्द्र प्रमुखों, प्रभारियों और पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह आदि नेताओं ने सम्बोधित किया। 

इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में बदलाव आना निश्चित है। लेकिन बदलाव हमसे हो और ऐसा बदलाव हो कि फिर राजस्थान पीछे मुडकर नहीं देखे। उन्होंने कहा हम सब अस्थाई है, अगर कोई स्थाई है तो वह है हमारी भारतीय जनता पार्टी और हमारी विचारधारा। कमल ही हम सभी कार्यकर्ताओं की निशानी है, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता चाहता है कि हमारा देश, धर्म, संस्कृति और परिवार सुरक्षित रहे इसके लिए हमें भाजपा की विचारधारा को लगातार आगे बढ़ाना है क्योंकि हम रहें या ना रहें लेकिन पार्टी हमेशा रहेगी।




उन्होंने कहा, पार्टी की विचारधारा बिल्कुल सरल है। स्वयं से पहले राष्ट्र इसी परम्परा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार एक टीम में कुशल संचालन के लिए कप्तान और उप कप्तान होता है, ठीक उसी प्रकार पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हुई होती हैं। यह जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का ठीक प्रकार से निर्वहन करना है। पार्टी के साथ काम करेंगे तो सभी को सम्मान मिलेगा। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed