{"_id":"5d809ff08ebc3e01451c14d1","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-on-bsp-chief-mayawati-s-comment-says-such-reaction-from-her-is-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने कांग्रेस को कहा- धोखेबाज पार्टी, सीएम गहलोत बोले- इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने कांग्रेस को कहा- धोखेबाज पार्टी, सीएम गहलोत बोले- इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद थी
Tue, 17 Sep 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
राजस्थान में मायावती की पार्टी बसपा के छह विधायक सोमवार देर रात कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 100 से 106 हो गई है। इससे पहले बसपा ने कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे रखा था।
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि सभी विधायकों का कांग्रेस में विलय पत्र मिल चुका है। अब इसमें किसी प्रकार की कानूनी बाधा नहीं आएगी।
विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बीएसपी के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमन्द व धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है। यह बीएसपी मूवमेन्ट के साथ विश्वासघात है जो दोबारा तब किया गया है जब बीएसपी वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अपनी कटु विरोधी पार्टी/संगठनों से लड़ने के बजाए हर जगह उन पार्टियों को ही सदा आघात पहुंचाने का काम करती है जो उन्हें सहयोग/समर्थन देते हैं। कांग्रेस इस प्रकार एससी, एसटी,ओबीसी विरोधी पार्टी है तथा इन वर्गों के आरक्षण के हक के प्रति कभी गंभीर व ईमानदार नहीं रही है।
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot on BSP Chief Mayawati's comment "Congress is deceitful, broke 6 MLAs from BSP": Such reaction from her is expected. MLAs considered the situation in state & feelings of the people, that is why they joined us, we did not put any pressure on them. pic.twitter.com/pdRrrEyKB3
— ANI (@ANI) September 17, 2019
मायावती द्वारा लगाए इस आरोप पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मायावती से इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि विधायकों ने राज्य की स्थिति और लोगों की भावनाओं पर विचार किया, यही कारण है कि वे हमारे साथ शामिल हुए, हमने उन पर कोई दबाव नहीं डाला।