फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot attacks PM Narendra Modi and BJP indirectly on Rajiv Gandhi birth anniversary says current Government is formed because of Congress 70 years rule

राजस्थान: '70 सालों में जो किया उसी वजह से आज की सरकार बनी है', सीएम गहलोत का पीएम मोदी और भाजपा पर तंज

Fri, 20 Aug 2021 05:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Fri, 20 Aug 2021 05:48 PM IST
सार

भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘बात तो करते हैं देश की महान परंपराओं की लेकिन व्यवहार में उनसे आलोचना भी सहन नहीं होती। आलोचना को देशद्रोह मान लिया जाता है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot attacks PM Narendra Modi and BJP indirectly on Rajiv Gandhi birth anniversary says current Government is formed because of Congress 70 years rule
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ani

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। देश में 70 साल में क्या हुआ यह सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर एक तरह से निशाना साधते हुए उन्होंने यह कहा। 
विज्ञापन


आजादी से पहले व आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए, जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।
विज्ञापन


‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘कहना बड़ा आसान है कि 70 साल में क्या किया? 70 साल में देश को एक रखा, अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा। पाकिस्तान की तरह यहां सैनिक शासन नहीं लगने दिया। इसलिए हमारे यहां सरकारें बनती हैं, बदलती हैं और वर्तमान सरकार बनी है तो भी इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं।’’ गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘यह, लोग भूल जाते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


नयी पीढ़ी से इतिहास को जानने व उससे सीखने का आह्वान करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘इतिहास वही बना पाते हैं जो इतिहास को समझते हैं, इतिहास से सबक लेते हैं और उससे सीखते हैं और देश की महान परंपराओं को अंगीकार करते हैं।’’

एक तरह से भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बात तो करते हैं देश की महान परंपराओं की लेकिन व्यवहार में उनसे आलोचना भी सहन नहीं होती। आलोचना को देशद्रोह मान लिया जाता है। जिस रूप में देश चल रहा है उसकी चिंता भी हमें होनी चाहिए।’’ गहलोत ने प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी द्वारा उठाए गए क्रांतिकारी कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने जो सोच रखी वह इतिहास में दर्ज है।


वहीं मुख्य वक्ता सैम पित्रोदा ने कहा कि आज अगर भारत वैश्विक रूप से अग्रणी स्थिति में है तो उसका मुख्य श्रेय राजीव गांधी को जाता है। पित्रोदा के अनुसार राजीव गांधी की सोच थी कि स्वास्थ्य प्रणाली, शिक्षा, न्याय व वित्तीय प्रणाली में ई-गर्वनेंस के जरिए सुधार किया जाए। पित्रोदा के अनुसार आधुनिक प्रौद्योगिकी व टूल के इस्तेमाल से उत्पादकता वास्तव में बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed