फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CID seized eight kg of opium in Bhilwara and Chittorgarh

Rajasthan: सीआईडी ने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में आठ किलो अफीम जब्त की, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 01 Mar 2023 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में तस्करी की आसूचना पर सीआईडी क्राइम के डीआईजी के निर्देशन में एक टीम बनाई गई थी। जिसने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ से अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajasthan CID seized eight kg of opium in Bhilwara and Chittorgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में कार और बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 759 ग्राम अफीम जब्त की गई। वहीं, चित्तौड़गढ़ निवासी सप्लायर के घर के सामने बने बाड़े से 6 किलो 500 ग्राम अफीम और डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किए गए।

विज्ञापन


एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में तस्करी की आसूचना पर सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ राहुल प्रकाश के निर्देशन में एक टीम का गठन कर मंगलवार को भीलवाड़ा भेजी गई थी।
विज्ञापन


सीआईडी की टीम ने एसएचओ आसींद पूरणमल मीणा के सहयोग से नेशनल हाइवे ब्यावर रोड़ पर नाकाबंदी की। यहां गुजरात नंबर की कार का चालक पुलिस टीम को देख यू-टर्न कर भागने लगा। जिसे टीम ने घेरकर रुकवाया और कार चालक नारायण गुर्जर पुत्र रामलाल (38) निवासी कलकीपूरा थाना करेड़ा को गिरफ्तार किया। इस दौरान कार से एक थैली में भरा 1.259 किलोग्राम अफीम भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेनवा जिला चित्तौड़गढ़ निवासी भरत वैष्णव से 1.80 लाख में अफीम खरीद कर लाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह टीम ने एक बाइक सवार सत्यनारायण उर्फ सत्तू कुमावत पुत्र खेमा (34) निवासी चित्तौड़गढ़ को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखी 500 ग्राम अफीम जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई नारायण कुमावत और शंकर निवासी राजपुरा से अफीम खरीदकर लाने की बात कही। 


बाइक सवार सत्यनारायण उर्फ सत्तू की सूचना पर सीआईडी की टीम राजपुरा गांव पहुंची, जहां से सोहन लाल कुमावत और नारायण लाल कुमावत को गिरफ्तार कर लिया। नारायण लाल के घर और बाड़े की तलाशी में टीम मो 6 किलो 500 ग्राम अफीम और 1.51 लाख रुपये मिले मिले। आसींद और पारसोली थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed