{"_id":"5f7d4b9a24c1cf20110fab9e","slug":"rajasthan-churu-gang-rape-of-19-year-old-girl-9-youth-charged-vasundhra-raje-attacks-on-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चुरू की युवती से तीन जगहों पर आठ दिन तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म, अब गहलोत सरकार सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चुरू की युवती से तीन जगहों पर आठ दिन तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म, अब गहलोत सरकार सवालों के घेरे में
Wed, 07 Oct 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी बारां का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि राज्य में एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। ताजा मामला चूरू जिले का है, जहां 19 वर्षीय युवती को अगवा कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में नौ आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को अगवा कर आठ दिनों तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म के जघन्य अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई है।
विज्ञापन
वहीं, राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हेडलाइन नहीं है, जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।'
पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हैडलाइन नहीं है जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि #Rajasthan में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) October 5, 2020
पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। उसने ही युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने कार में बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे राजगढ़ के एक मकान में ले गया, जहां अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
वहीं, आरोपियों की तरफ से पीड़िता को धमकाया गया और कहा गया कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ जयपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और उसके साथ अपराध को अंजाम दिया गया।