Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CET 2026: Exam Scheduled in Two Shifts From December 1 to 3, Timetable Released, New Rules Explained

राजस्थान सीईटी-2026: एक से तीन दिसंबर तक दो पारियों में होगी परीक्षा, समय सारिणी जारी, जानें क्या हैं नए नियम

Tue, 17 Nov 2026 05:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 05:25 PM IST
सार

राजस्थान CET परीक्षा 2026 1 से 3 दिसंबर तक दो पारियों में ऑफलाइन होगी। कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा की समय सारिणी के साथ OMR भरने, पहचान सत्यापन और नकल रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CET 2026: Exam Scheduled in Two Shifts From December 1 to 3, Timetable Released, New Rules Explained
राजस्थान सीईटी परीक्षा-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा-2026 की विस्तृत समय सारिणी और परीक्षा दिवस के अनिवार्य दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 12वीं स्तर की राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को होगी। तीन दिन तक चलने वाली यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा कार्यक्रम की विवरणिका उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


दो पारियों में होगी परीक्षा
चयन बोर्ड के अनुसार परीक्षा तीन दिन दो अलग-अलग पारियों में होगी। प्रत्येक दिन पहली पारी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


ऐसे कीजिए डाउनलोड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर समय सारणी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर स्थित नवीनतम समाचार अनुभाग में जाना होगा। इसके बाद राजस्थान सीईटी परीक्षा समय सारिणी 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही पूरी समय सारिणी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएमआर उत्तर तालिका के विशेष नियम
परीक्षा में उत्तर दर्ज करने के लिए परीक्षार्थियों को केवल नीले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने उत्तर तालिका भरने के लिए पांच विकल्पों वाला नियम लागू किया है। प्रश्न पत्र के प्रत्येक प्रश्न के सामने ओएमआर तालिका में A, B, C, D और E नाम के पांच गोले दिए जाएंगे। इनमें से पहले चार विकल्प उत्तर से संबंधित होंगे, जबकि प्रश्न का उत्तर न देने की स्थिति में पांचवां गोला E भरना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें: बूंदी: माताजी के दर्शन कर लौट रहे दंपती पर काल बनकर टूटा डंपर, पति की मौत, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

गोले जांचने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय
यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो उसे विकल्प E के गोले को भरना होगा। परीक्षार्थी किसी प्रश्न में सभी पांचों गोलों को खाली छोड़ देता है, तो उस प्रश्न के लिए एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार कुल प्रश्नों के 10 प्रतिशत से अधिक सवालों में कोई भी गोला नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यह जांचने के लिए कि प्रत्येक प्रश्न में कम से कम एक गोला भरा गया है या नहीं, परीक्षा के अंत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया जाएगा।


पहचान सत्यापन और कड़े सुरक्षा नियम
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उम्मीदवारों को अपने मूल फोटो पहचान पत्र के साथ केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि पहचान पत्र में लगी फोटो तीन वर्ष या उससे अधिक पुरानी है, तो अभ्यर्थी उसे समय रहते अद्यतन करा लें। फोटो का मिलान अभ्यर्थी के चेहरे और प्रवेश पत्र की तस्वीर से न होने की स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि और पोशाक संहिता से जुड़े विस्तृत नियम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।

नकल रोकने के लिए सख्ती
बोर्ड ने अनुचित साधनों और नकल के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत सख्त चेतावनी जारी की है। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक करने, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या नकल करने जैसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 लाख रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही दोषियों को 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा दी जाएगी और उन्हें भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से स्थायी रूप से डिबार करने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed