Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नफरती भाषण देने के आरोप
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ राजस्थान के सिरोही जिले में हेट स्पीच के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने बीते दिनों सिरोही में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाला भाषण दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित हुई आमसभा में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बयान दिया था, जिसे लेकर अब उन पर हेट स्पीच के तहत मामला दर्ज हुआ है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बयान दिया था कि सिरोही में रामनवमी जुलूस में पथराव की घटना हुई थी और बहुसंख्यक समाज के लोगों के साथ मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज किए गए इस मामले में शेखावत पर राजनीतिक महत्वाकांक्षी के चलते नाजायज फायदा उठाने और भड़काऊ भाषण देकर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शेखावत के खिलाफ सिरोही कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कॉलेज के पीछे, सिरोही निवासी भरत कुमार पुत्र पन्नाराम धवल ने सिरोही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 11 सितंबर को सिरोही शहर के रामझरोखा मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन यात्रा बाबत रैली व उसके बाद आमसभा का आयोजन किया गया था। आमसभा के आयोजन के लिए बीजेपी विधि प्रकोष्ठ सिरोही के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरजीराम चौधरी द्वारा 10 सितंबर को उपखंड मजिस्ट्रेट सिरोही से इस आमसभा के आयोजन के लिए सशर्त स्वीकृति प्राप्त की गई थी। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में प्राथी का आरोप है कि इस आमसभा में स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने इस सभा में भाषण दिया, जिसमें मुख्य रूप से यह तथ्य उल्लेखित किया कि सिरोही में भगवान राम की रामनवमी यात्रा पर पत्थरबाजी की गई। पेट्रोल बम फेंके गए। हिंदुओं की दुकाने जलाई गईं और लूटी गई। बहुसंख्यक समाज के लोगों की मोटर साइकिल तोड़ी गई तथा रामनवमी यात्रा में शामिल माता बहनों के कपड़े फाड़कर सील भंग करने का प्रयास किया गया। लेकिन सिरोही में रामनवमी यात्रा में कभी भी ऐसी घटना घटित नहीं हुई। केवल आरोपी द्वारा राजनैतिक महत्वकांक्षा के कारण तथा आगामी विधानसभा चुनावों में नाजायज फायदा उठाने के लिए हिंदू व अन्य धर्मावलम्बियों के मध्य वैमनस्य, द्वेषता, शत्रुता बढ़ाने के लिए तथा शहर की शांति व सदभावना को बिगाड़ने व धार्मिक भावना आहत करने की बदनियति से ये झूठी बातें सभा में कही गई।
आरोपी के साथ अन्य नेतागण ने मिलकर इस भाषण की वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भाषण में सर्वोच्य न्यायालय द्वारा परिभाषित हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। ऐसे में न्यायालय के आदेश की अवज्ञा के साथ-साथ गंभीर प्रकृति का अपराध भी है। आरोपी के इस कार्य से शांति प्रिय शहर सिरोही की शांति व सदभावना बिगड़ी है।