फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan cabinet reshuffle cm ashok gehlot attack sachin pilot athawale ajay maken govind dotasra congress bjp

राजस्थान: पांच महीने बाद गहलोत-पायलट के रिश्ते में फिर आई खटास, सीएम का सचिन पर हमला

Sun, 27 Dec 2020 08:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Dec 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
rajasthan cabinet reshuffle cm ashok gehlot attack sachin pilot athawale ajay maken govind dotasra congress bjp
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के रिश्तों में फिर से खटास आ गई है। राज्य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर अशोक गहलोत ने प्रभारी महासचिव अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पायलट का नाम लिए बिना गहलोत ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग दिल्ली के नेता होते हैं और वो जीवन भर ये तमगा लेकर घूमते रहते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान गहलोत ने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं को चाहिए कि वे जमीन पर काम करें। कुछ नेता दिल्ली वालों से तमगा लेकर आते हैं और फिर वे जीवन भर नेता बनकर ही फिरते रहते हैं।माना जा रहा है कि गहलोत का निशाना पायलट पर था। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फंड की कमी से जूझ रही कांग्रेस गहलोत को ला सकती है दिल्ली, बनाया जा सकता है कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार पर फंसा है पेच
जानकारी के अनुसार गहलोत कैबिनेट का विस्तार होना है जो पायलट की वजह से रुका हुआ है। दरअसल, पायलट चाहते हैं कि कैबिनेट और संगठन में उनके गुट के नेताओं की भागीदारी बढ़े। वहीं गहलोत राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में अपने गुट के लोगों को रखना चाहते हैं।

अठावले बोले- पायलट से गहलोत सरकार को खतरा
हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि गहलोत सरकार को सचिन पायलट से ही खतरा है। पायलट जल्द ही पार्टी छोड़कर आएंगे और सरकार गिर जाएगी। अठावले के इस बयान से गहलोत सरकार में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed