Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress struggling with lack of funds can bring Ashok Gehlot to Delhi from Rajasthanas

फंड की कमी से जूझ रही कांग्रेस गहलोत को ला सकती है दिल्ली, बनाया जा सकता है कोषाध्यक्ष

Fri, 18 Dec 2020 05:02 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Dec 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
Congress struggling with lack of funds can bring Ashok Gehlot to Delhi from Rajasthanas
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

कांग्रेस को इन दिनों अहमद पटेल जैसे किसी नेता की तलाश है, जो पार्टी के लिए फंड जुटा सके। इसके अलावा वह गांधी परिवार का विश्वासपात्र भी हो। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फिलहाल पवन बंसल को कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है, लेकिन फंड जुटाने के लिए पार्टी को पूर्णकालिक नेता की तलाश है। कोषाध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन


अगले साल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए पार्टी को फंड जुटाना है। ऐसे में पार्टी को किसी असरदार नेता की तलाश है। पार्टी की कमान चूंकि राहुल गांधी को सौंपने की तैयारी चल रही है, ऐसे में उनके विश्वासपात्र अशोक गहलोत का नाम प्रमुखता से आ रहा है।
विज्ञापन



राहुल खेमे के नेता के मुताबिक बतौर संगठन महासचिव काम कर चुके गहलोत वरिष्ठता और भरोसे के लिहाज से पार्टी के लिए संसाधन जुटाने में कारगर होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यों में सिमट रही कांग्रेस कुछ सालों से संसाधन के संकट से जूझ रही है। पार्टी ने हाल ही में अपने नए मुख्यालय पर भी काफी रकम खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल खेमे के नेता असंतुष्ट नेताओं के ग्रुप 23 में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में नहीं हैं। गहलोत सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और सचिन पायलट के खेमे को भी संतुष्ट करना है। ऐसे में नेतृत्व उन्हें इस पद के लिए तैयार करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed