फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan cabinet minister said in tribal area this time again vote for Congress

Politics: ‘खाएं किसी का गाएं किसी का मत करना’, महंगाई राहत कैंप के बाद मंत्री ने कहा- वोट कांग्रेस को देना

Fri, 05 May 2023 06:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 May 2023 06:28 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सीएम अशोक गहलोत को चौथी बार सीएम बनाने का मुद्दा आदिवासी क्षेत्र में जनसभा के जरिए उठा दिया है। मालवीय ने यहां तक कह दिया कि हमारा बस चले तो आज ही गहलोत के नाम पर वोटिंग करवा लें। 

विज्ञापन
rajasthan cabinet minister said in tribal area this time again vote for Congress
महेंद्रजीत सिंह मालवीय - फोटो : Facebook

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदिवासी इलाके में महंगाई राहत कैंपों पर सियासी शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। गहलोत समर्थक मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बांसवाड़ा के अम्बापुरा में कहा कि जनता कह रही है कि हम अशोक गहलोत को चौथी बार सीएम बनाकर रहेंगे। हमारा बस चले तो आज ही गहलोत के नाम पर वोट पड़वा लें।

विज्ञापन
चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया
कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सीएम अशोक गहलोत को चौथी बार सीएम बनाने का मुद्दा आदिवासी क्षेत्र में जनसभा के जरिए उठा दिया है। मालवीय ने यहां तक कह दिया कि हमारा बस चले तो आज ही गहलोत के नाम पर वोटिंग करवा लें। बांसवाड़ा में महंगाई राहत कैंप के बाद सीएम अशोक गहलोत की जनसभा में मालवीय ने यह बात कही। मालवीय ने कहा कि आदिवासी समाज ने सीएम अशोक गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। यहां की जनता कह रही है कि हम आपको चौथी बार सीएम बनाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

चाहे अर्जुन बामणिया को वोट दो या मुझे
महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने स्थानीय बोली में कहा कि चाहे विरोधी पार्टी के लोग कितनी ही बातें कर लें, लेकिन आपको वोट तो कांग्रेस को ही देना है। वो आप चाहे अर्जुन बामणिया को दोगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे और महेंद्रजीत सिंह मालवीय को वोट दोगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बनेंगे। आपके वोट से मैं अगले 5 साल मंत्री बनूंगा। सभा में दोनों आदिवासी और एक-दूसरे के विरोधी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और अर्जुन बामणिया एक साथ सियासी कड़वाहट भुलाकर कुछ वक्त साथ नजर आए। अर्जुन बामणिया के इलाके में हुई सभा में मालवीय ने उनकी तारीफ भी की। सीधे तौर पर इससे क्षेत्र के आदिवासियों में सियासी मैसेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी राज आ गया तो 500 रुपए की गैस टंकी, पेंशन, बीमा नहीं मिलेगा
मंत्री मालवीय ने जनसभा में साफ तौर पर जनता को चेताते हुए कहा कि बीजेपी का राज आ गया तो 500 रुपए में गैस की टंकी, पेंशन, बीमा वगैरह कुछ भी नहीं मिलेगा। बीजेपी सरकार आते ही सब बंद कर देगी। इन सभी योजनाओं को चालू रखना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि खाएं किसी का और गीत किसी और के गाएं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed