फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP Vagad Tribe Gaurav Padyatra Failed which took out for target ST Vote

Rajasthan: भाजपा का आदिवासी वोटबैंक में घुसपैठ का अभियान शुरू होते ही फ्लॉप, पदयात्रा में नहीं जुटा सके भीड़

Tue, 26 Jul 2022 10:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 26 Jul 2022 10:41 AM IST
सार

द्रौपदी मुर्मू के देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति-निर्वाचित होने पर रविवार को आदिवासी बहुल बांसवाड़ा इलाके में ‘वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा’ शुरू की। इस पदयात्रा से चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा को ऐसा चेहरा चाहिए, जो भीड़ जुटा सके।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Vagad Tribe Gaurav Padyatra Failed which took out for target ST Vote
वागड़ गौरव पदयात्रा में सतीश पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आदिवासी समाज को साधने की पहल राजस्थान में नाकामयाब सिद्ध होती नजर आ रही है। द्रौपदी मूर्मू के देश की पहली महिला आदिवासी  राष्ट्रपति बनने पर बांसवाड़ा में वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा मां त्रिपुरा सुंदरी से शुरू हुई, जो बेणेश्वर धाम पर खत्म हुई। इस पदयात्रा में सतीश पूनिया सहित भाजपा के कई बड़े नेता जुटे लेकिन जिनको साधने गए, वो ही नदारद दिखे।

विज्ञापन

इस पद यात्रा का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रो में रहने वालों से संपर्क साधना था लेकिन लगता है संदेश ठीक से नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मिलकर भी उतनी संख्या नहीं जुटा पाई, जितनी संख्या में अधिकारी मौजूद थे। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनाए जाने पर जनजातीय क्षेत्र में एसटी वोटों को टारगेट करने के लिए जनजाति गौरव यात्रा निकाली थी लेकिन ये विफल नजर आ रही है। यात्रा में भाजपा प्रदेश के पद अधिकारियों समेत कई जिलों के जिला अध्यक्षों के गौरव यात्रा में शामिल होने के बाद भी संख्या 250 पार नहीं पहुंची।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश स्तरीय जनजाति गौरव यात्रा में सुशील कटारा प्रदेश महामंत्री, हेमराज मीना, माधो राम चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विजेंद्र पूनिया प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, हिमांशु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विजेंद्र पूनिया प्रदेश मंत्रीष महेंद्र जाटव प्रदेश मंत्री, हिमांशु शर्मा युवा मोर्चा, जितेंद्र मीणा, हरिराम रणवा किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के इस पदयात्रा में भीड़ नहीं जुटने से चर्चा तेज हो गई है। चर्चा है कि भाजपा को एक ऐसा चेहरा चाहिए, जो भीड़ को खींच सके। राजस्थान भाजपा का


मुकाबला खुद अपने ही नेताओं से नजर आ रहा हैं। जनजाति गौरव यात्रा में भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा नहीं दिखे और ना ही मेवाड़ के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया दिखे। साथ ही जन नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद नहीं थीं। जन समर्थन नहीं मिलने से इस यात्रा का कोई खास प्रभाव प्रदेश में नहीं दिखाई दिया। चुनाव के ठीक पहले जन समर्थन का अभाव भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं है। कहीं अंतर्कलह भाजपा को फिर सत्ता सुख से वंचित ना कर दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed