{"_id":"5f3e5109c2e799319f045a43","slug":"rajasthan-bjp-took-clarification-from-four-mlas-who-were-absent-in-the-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान भाजपा ने विधानसभा में गैरहाजिर रहे चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान भाजपा ने विधानसभा में गैरहाजिर रहे चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया
Thu, 20 Aug 2020 04:01 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : ANI
राजस्थान में सत्ता संघर्ष समाप्त हो चुका है और अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। लेकिन यहां राजनीतिक घमासान अभी जारी है। राजस्थान भाजपा ने पिछले सप्ताह विधानसभा में सरकार के विश्वास मत पर बहस के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने वाले चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया है। पार्टी ने इन विधायकों को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बृहस्पतिवार को जयपुर बुलाया था।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि व्हिप जारी करके पार्टी के विधायकों को उस दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया था लेकिन चार विधायक शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन स्थगित होने पर चले गए थे। सदन की कार्रवाई बाद में जब एक बजे फिर शुरू हुई तो विधायक गोपी चंद मीणा, कैलाश मीणा, हरेंद्र निनामा व गौतम मीणा सदन में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को पांचवें सत्र के पहले ही दिन विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। हालांकि अगर मतदान की नौबत आती तो सदन में भाजपा के केवल 68 विधायक ही होते।
विज्ञापन
कटारिया ने कहा, ‘मैंने विधायकों से बात की और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी उनसे बात करेंगे। हम उनके स्पष्टीकरण को हमें मिली जानकारी से मिलाएंगे और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।’