फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP took clarification from four MLAs who were absent in the assembly

राजस्थान भाजपा ने विधानसभा में गैरहाजिर रहे चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया

Thu, 20 Aug 2020 04:01 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Aug 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan BJP took clarification from four MLAs who were absent in the assembly
गुलाब चंद कटारिया - फोटो : ANI

राजस्थान में सत्ता संघर्ष समाप्त हो चुका है और अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। लेकिन यहां राजनीतिक घमासान अभी जारी है। राजस्थान भाजपा ने पिछले सप्ताह विधानसभा में सरकार के विश्वास मत पर बहस के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने वाले चार विधायकों से स्पष्टीकरण लिया है। पार्टी ने इन विधायकों को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बृहस्पतिवार को जयपुर बुलाया था।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि व्हिप जारी करके पार्टी के विधायकों को उस दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा गया था लेकिन चार विधायक शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन स्थगित होने पर चले गए थे। सदन की कार्रवाई बाद में जब एक बजे फिर शुरू हुई तो विधायक गोपी चंद मीणा, कैलाश मीणा, हरेंद्र निनामा व गौतम मीणा सदन में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को पांचवें सत्र के पहले ही दिन विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। हालांकि अगर मतदान की नौबत आती तो सदन में भाजपा के केवल 68 विधायक ही होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारिया ने कहा, ‘मैंने विधायकों से बात की और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी उनसे बात करेंगे। हम उनके स्पष्टीकरण को हमें मिली जानकारी से मिलाएंगे और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed