फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Bjp MP slaps toll guard

राजस्थानः भाजपा सांसद ने टोल पर दिखाई गुंडागर्दी, गार्ड को पीटा

Thu, 28 Jul 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Bjp MP slaps toll guard
- फोटो : ANI

राजस्‍थान के भाजपा सांसद बहादुर सिंह कोली ने टोल टैक्स मांगने पर टोल प्लाजा पर जमकर गुंडागर्दी दिखाई। उन्होंने टोल कर्मचारियों को धमकाते हुए एक कर्मचारी की पिटाई भी कर दी। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद सांसद की यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वह आरोपों से ही मुकर गए। उल्टे टोल कर्मचारियों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि टोल के गार्ड ने उनके ड्राइवर के साथ बदतमीजी की थी, इसलिए उसे समझाया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बीते 11 जुलाई का है। भरतपुर के सांसद बहादुर सिंह कोली आगरा बिकानेर हाइवे पर अपनी स्कार्पियो गाड़ी से जा रहे थे, रास्ते में लुढावई टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को टोल टैक्स के लिए रोक लिया। 
विज्ञापन


इस पर सांसद बिफर गए, वह गाड़ी से उतरे और एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया। हालांकि उनके साथ आए अन्य लोगों और टोल के दूसरे सुरक्षा गार्डों ने जैसे तैसे सांसद को रोका। सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार सांसद काफी गुस्से में दिख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को मैं भरतपुर में अपने समथ्रक के घर से लौट रहा था तभी टोल पर हाथ में डंडे लिए दो गार्डों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया। जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकी गार्डों ने हमारे ड्राइवर से बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर मैने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। आपसी बातचीत से मामला सुलझ गया था इसलिए पुलिस में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed