फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kiran maheshwari News Rajasthan BJP MLA Kiran Maheshwari passes away

Kiran Maheshwari : भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Mon, 30 Nov 2020 09:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 Nov 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Kiran maheshwari News Rajasthan BJP MLA Kiran Maheshwari passes away
बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी - फोटो : ani

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने हर पद रहते हुए राज्य की प्रगति के लिए काम किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।'
विज्ञापन

 
 

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

साथ ही आगे लिखा कि किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed