फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP Congress List Vasundhara Raje and Sachin Pilot group leaders got tickets in Election 2023

Rajasthan Election: BJP की दूसरी सूची में वसुंधरा के 14 समर्थक, कांग्रेस ने पायलट गुट के 3 नेताओं को दिया टिकट

Sat, 21 Oct 2023 07:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023:  भाजपा की पहली लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम नहीं था। लेकिन, दूसरी लिस्ट में राजे के साथ उनके 14 समर्थक नेताओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में तीन सचिन पायलट समर्थकों के नाम हैं।   

विज्ञापन
Rajasthan BJP Congress List Vasundhara Raje and Sachin Pilot group leaders got tickets in Election 2023
भाजपा की दूसरी और कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली और भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 33 पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा 124 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधासभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को टिकट मिला है। 

विज्ञापन


पायलट गुट के इन नेताओं को टिकट
पायलट के अलावा कांग्रेस की पहली सूची में उनके गुट के तीन नेताओं के भी नाम हैं। इनमें इंद्रराज सिंह गुर्जर को विराट नगर, राम निवास गावड़िया को परबतसर और मुकेश भाकर को लाडनूं विधासभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सचिन पायलट खुद अपनी टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


वसुंधरा गुट के इन नेताओं को टिकट 
भाजपा अब तक 124 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पहली सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम नहीं था। ऐसे में उन्हें साइड लाइन करने की चर्चा ने जोर पकड़ा, लेकिन दूसरी लिस्ट में नाम आने के बाद इन सभी सियासी चर्चाओं पर विराम लग गया। इसी तरह भाजपा की दूसरी सूची में वसुंधरा गुट के 14 नेताओं को भी जगह मिली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा गुट के नेता माने जाने वाले  
कालीचरण सराफ मालवीय नगर विधानसभा सीट, प्रताप सिंह सिंघवी छबड़ा, गुरदीप सिंह शाहपीणी संगरिया, श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा, अभिषेक मटोरिया नौहर, संतोष अहलावत सूरजगढ़, कालूलाल मेघवाल डग, नरेंद्र नागर खानपुर, गोविंद रानीपुरिया मनोहरथाना, प्रेम सिंह बाजौर नीमकाथाना, कैलाश चंद वर्मा बगरू, हेम सिंह थाना गाजी, मनजीत धर्मपाल बानसुर और संजय शर्मा अलवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।  

कांग्रेस के 167 उम्मीदवारों का एलान बाकी
कांग्रेस ने अब तक 33 उम्मीदवारों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में बाकी बची 167 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के एलान का इंतजार है। चर्चा थी कि कांग्रेस पहली सूची में कम से कम 106 नामों का एलान कर सकती है, लेकिन सिर्फ 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस ने सभी चौंका दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर सकती है। 


76 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के एलान का इंतजार       
भाजपा अब तक 124 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। ऐसे में 76 सीटों पर उम्मीदवारों के एलान का इंतजार है। हालांकि, प्रत्याशी फाइनल करने में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है।

राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed