फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan barmer Minor girl health deteriorated during 12th board exam she found pregnant after examination

Barmer News: 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 11 Mar 2025 09:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

Crime News: पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan barmer Minor girl health deteriorated during 12th board exam she found pregnant after examination
महिला थाना, बाड़मेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले में एक नाबालिग स्कूली बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विभिन्न टीमों का गठन का आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम में लगातार आरोपों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'प्रिंसिपल कहता था कि तुम्हें बाकी लोगों के साथ भी सोना पड़ेगा, लड़की सप्लाई भी...'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। बाड़मेर महिला सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि सोमवार को स्कूल में नाबालिग बालिका की तबियत खराब होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया था। पुलिस में इस घटना को गम्भीरता लेते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किए गए और पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। 

यह भी पढ़ें: सरिए से वार कर छोटे भाई की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को रामदेरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि करीब ढाई महीने पहले आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मेडिकल मुआयना करवाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही इस मामले में अनुसंधान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed