फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra

Maharasthra Crisis: ज्योतिष नगरी का दावा- फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री और शिंदे डिप्टी, अगस्त तक जाएगा इंतजार

Tue, 28 Jun 2022 02:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 28 Jun 2022 02:57 PM IST
सार

राजस्थान के भीलवाड़ा से 20 किमी दूर स्थित कारोई गांव को ज्योतिष नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता अपना भविष्य जानने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कारोई के ज्योतिष का दावा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीलवाड़ा के कारोई गांव को ज्योतिष नगरी के नाम से जाना जाता है। जिस उम्र में देश के बच्चे ककहरा और एबीसीडी सीखते हैं, उस उम्र में कारोई के बच्चे लोगों के भविष्य बांचने की पढ़ाई करते हैं। लोगों का मानना है कि इस गांव के ज्योतिषियों ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो भविष्य में सच साबित हुई हैं। अब कारोई के ज्योतिष योगेश शरण शास्त्री ने महाराष्ट्र सरकार में सियासी उठापटक को लेकर भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे सरकार को लेकर चल रही उठापठक के बीच कारोई के ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री ने भृगु सहिंता की अंक गणितीय गणना की। जिसके आधार पर उन्होंने कहा कि उद्वव सरकार के अल्पमत में आने से सरकार का जाना तय है। नई सरकार भाजपा गठबंधन से ही बनेगी। 

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग

पंडित योगेश शरण शर्मा के अनुसार 28 अप्रैल 2022 को मकर राशि से शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। डेढ महीने बाद ही शनि ग्रह के वक्री होने के कारण सरकार में उठापटक होने के योग बने हैं। इसमें उद्वव सरकार का परिवर्तन होने का शत प्रतिशत योग है। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार के बनने और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे के उपमुख्यमंत्री बनने के योग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra
कारोई में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल - फोटो : Social Media

हर सप्ताह करीब दस हजार लोग आते हैं कारोई
बता दें कि भीलवाड़ा जिले के कारोई गांव में अपना भविष्य जानने वालों की इतनी भीड़ जुटती है कि कारोई की पहचान ही अब ज्योतिष नगरी की बन गई है। यहां हर सप्ताह कम से कम दस हजार लोग अपने भविष्य का हाल जानने आते हैं। जिसमें बड़े नेताओं से लेकर हर स्तर के नेता, अभिनेता, अफसर और कार्यकर्ता शामिल हैं। 

Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra
राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media

ऐसे करते हैं गणना
भृगु संहिता के जानकार ज्योतिषी पंडित नाथूलाल व्यास भविष्यवाणी करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी दूसरी पीढ़ी में ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री, पंडित ओमप्रकाश व्यास, पंडित गोपाल दाधीच सहित कई शामिल हैं। भृगु संहिता ऐसा ग्रंथ है जिसमें ज्योतिष संबंधी समस्त जानकारियां दी गई हैं।

इस संहिता में कुंडली के लग्न के आधार पर भी बताया गया है कि व्यक्ति का भाग्योदय कब हो सकता है। ऋषि भृगु की ख्याति एक ऐसे कालातीत भविष्यवक्ता के रूप में है, जो भूत, भविष्य और वर्तमान पर समान दृष्टि रखते थे। इस शास्त्र से प्रत्येक व्यक्ति की तीन जन्मों की जन्मपत्री बनाई जा सकती है। भृगु संहिता ज्योतिष का एक विशाल ग्रंथ है।

Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra
भविष्य जानने पहुंची स्मृति ईरानी - फोटो : Social Media

राष्ट्रपति, गृहमंत्री से लेकर कई दिग्गज पहुंचे हैं कारोई
अब तक यहां आने वालों में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रिय मंत्री मनसुख मंडाविया, तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधराजे, पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा भाई मोदी, सांसद अमर सिंह, फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा, कथावाचक मोरारी बापू, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास त्यागी सहित उद्योगपति धीरूभाई अंबानी, राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई विधायक सहित देश के नामचीन कई लोग यहां कोई भविष्य जानने तो कोई धर्म के बारे में चर्चा करने इन्हीं ज्योतिष के पास आ चुके हैं। 

Rajasthan Astrologer Village Karoi astrologer claims that Devendra Fadnavis is likely to become CM and Eknath Shinde as Deputy CM of Maharashtra
कारोई के ज्योतिष के साथ वसुंधरा राजे - फोटो : Social Media

विदेशों से भी भविष्य जानने पहुंचते हैं लोग
कारोई वैसे तो भीलवाड़ा से महज 20 किलोमीटर दूर है, लेकिन यहां भविष्य की जानकारी देने वाले कई ज्योतिष के संस्थान हैं। सर्वाधिक ज्योतिष कार्यालय होने के कारण ही इसे ज्योतिष नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कारोई में सबसे पुराने ज्योतिषी पंडित नाथूलाल व्यास हैं, जिन्होंने अपनी 20 साल की उम्र में ही ज्योतिष का अध्ययन कर लिया था। उन्होंने कम समय में ही अपने गुरु जी से शिक्षा लेने के बाद भृगु संहिता से लोगों का भविष्य बताना शुरू कर दिया था। अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी काफी संख्या में लोग आते हैं।                                                                                                                                                  

दावा-भृगु संहिता में दुनिया के हर व्यक्ति का भाग्य अंकित
ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री बताते हैं कि मुझे ज्योतिष का काम पारिवारिक विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि भृगु संहिता में दुनिया के हर व्यक्ति का भाग्य अकिंत है। यह केवल वैदिक गणित से सही गणना होने पर सटीक बैठता है। आने वाले जातक के जन्म दिनांक, जन्म और लग्न कुंडली के आधार पर भृगु संहिता के शुभांक से उसका फलादेश निकाला जाता है। 


वहीं महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापठक का परिणाम क्या निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है पर कारोई के ज्योतिष की माने तो उद्भव सरकार अल्पमत में आकर परिवर्तित होगी और यहां गठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed