फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly elections: bjp will make government again in Rajasthan said Vasundhara Raje

शरद पर चुनाव आयोग करे कार्रवाई, उनके बयान से अपमानित महसूस कर रही हूं : वसुंधरा

Fri, 07 Dec 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly elections: bjp will make government again in Rajasthan said Vasundhara Raje
वसुंधरा राजे ने की शरद यादव पर कार्रवाई की मांग

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शरद यादव पर पलटवार किया है। राजे ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए बने पिंक बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि चुनाव आयोग को शरद यादव पर कार्रवाई करनी चाहिए। राजे ने आगे कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, मैं अपमान महसूस कर रही हूं। शरद को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए, उन्होंने मेरा नहीं सभी महिलाओं का अपमान किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए राजे ने कहा के "क्या वो यही उदाहरण युवाओं के लिए सेट करना चाहते हैं? कांग्रेस और उसके सहयोगियों को अपनी भाषा में पाबंदी लगानी चाहिए।" शुक्रवार को अलवर में यादव की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद राजस्थान में बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजे ने दावा किया कि प्रदेश में फिरसे हमारी सरकार बनेगी। सभी ने इस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है। राजे ने आगे कहा हमने प्रदेश में विकास का काम किया है और जनता विकास के लिए वोट करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने अभद्र टिप्पणी कर दी। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अब वसुंधरा राजे को आराम करने के लिए भेज दो क्योंकि अब वह काम करने के योग्य नहीं रह गई हैं। उनकी टिप्पणी वसुंधरा के शरीर को लेकर थी। हालांकि उनके बयान के बाद जब हंगामा मचा तो यादव ने सफाई दी और कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। 

भाजपा ने शरद यादव की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी यह टिप्पणी बेहद शर्मनाक है और किसी सभ्य व्यक्ति से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें अपने बयान के लिए स्वयं ही माफी मांगनी चाहिए। 

शरद यादव पहले भी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते रहे हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष करने वाली महिलाओं को उन्होंने 'परकटी औरतें' कह दिया था जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed